भारत में ‘बाघ परियोजना’ कब प्रारम्भ की गई थी?

A) 1 मार्च, 1973

(B) 1 अप्रैल, 1973

(C) 1 अप्रैल, 1972

(D) 1 मार्च, 1972

Answer: B

भारत में ‘बाघ परियोजना’ 1 अप्रैल 1973 से प्रारम्भ की गई थी। जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान (जिम कार्बेट नेशनल पार्क) उत्तराखंड से भारत की पहली बाघ परियोजना शुरू की गई थी।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत की सबसे बड़ी बाघ परियोजना नागार्जुन सागर (आंध्र प्रदेश) बाघ परियोजना है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत की सबसे छोटी बाघ परियोजना पेंच (मध्य प्रदेश)बाघ परियोजना है।

NOTE: राजस्थान में पहली बाघ परियोजना 1973–74 में रणथम्भौर सवाई माधोपुर में प्रारम्भ की गई थी। राजस्थान में प्रोजेक्ट टाइगर अभियान श्री कैलाश चंद सांखला के प्रयासों से प्रारंभ किये गए। अतः इन्हें टाइगर मैन के नाम से भी जाना जाता है।

NOTE: हाथी परियोजना: देश में हाथियों की संख्या में आई कमी को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने 1991-92 में हाथी परियोजना शुरू की। जिसका आरंभ 1992 में झारखंड के सिंहभूमि जिले से किया गया।

Leave a Comment