Rajasthan Current Affairs 2023 MCQ: 2 February 2023 (राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 2 फरवरी 2023): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 2 फरवरी 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे। आज का हमारा यह आर्टिकल RAS, RPSC, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Today Current Affairs MCQ I Rajasthan current affairs MCQ 2023 I राजस्थान करंट अफेयर्स फरवरी 2023 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स Quiz 2023
Rajasthan current affairs MCQ 2 February 2023
Q1. जनवरी माह की शिक्षा विभाग रैंकिंग में राजस्थान के कौनसे जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है?
(A) जयपुर
(B) टोंक
(C) बीकानेर
(D) सीकर
Answer: D
जनवरी की रैंकिंग में सीकर को पहला और जयपुर को 8वां स्थान मिल सका है। वहीं बीकानेर को 14वां, कोटा को 21वां और अजमेर को 25वां स्थान मिला है।
Q2. तीन दशक बाद राजस्थान विधानसभा में (विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया गया है, संविधान में राज्य विधायी विशेषाधिकार का उल्लेख किस अनुच्छेद में है?
(A) अनुच्छेद-194
(B) अनुच्छेद-202
(C) अनुच्छेद-112
(D) अनुच्छेद-105
Answer: A
- अनुच्छेद 202 – वार्षिक वित्तीय विवरण
- अनुच्छेद 202(1) राज्यपाल प्रत्येक वित्तीय वर्ष के संबंध में राज्य के विधानमंडल के सदन या सदनों के समक्ष उस वर्ष के लिए राज्य की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का एक विवरण रखवाएगा, इस भाग में जिसे वार्षिक कहा जाता है वित्तीय विवरण।
संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, एक वर्ष के केंद्रीय बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण (Annual Financial Statement- AFS) कहा जाता है।
Q3. राजस्थान की किस संस्थान द्वारा ऊँट के बालों से दरी एवं कंबल तैयार किए गए हैं?
(A) केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड, जोधपुर
(B) राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान संस्थान, बीकानेर
(C) केंद्रीय ऊन अनुसंधान केंद्र, टोंक
(D) केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर
Answer: B
राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र जोड़बीड़ क्षेत्र बीकानेर में स्थित है। 5 जुलाई 1984 में इसकी स्थापना एक ‘ऊंट निदेशालय’ के रूप में की थी। जिसे 20 सितम्बर, 1995 को क्रमोन्नत कर ‘राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र’ का नाम दिया गया है।
Q4. हाल ही में किस अभयारण्य में बाघिन टी- 114 और उसके शावक की मौत हो गई है?
(A) सरिस्का अभयारण्य, अलवर
(B) मुकुंदरा हिल्स अभयारण्य, कोटा
(C) रामगढ़ विषधारी अभ्यारण, बूंदी
(D) रणथंभोर अभयारण्य, सवाई माधोपुर
Answer: D
राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर में बाघों की मौत के चलते विभाग की चिंता बढ़ गई हैं। यहां कुछ दिन पहले बाघ टी-57 की मौत के बाद अब बाघिन टी-114 की भी मौत हो गई।
रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य
- राजस्थान का चौथा टाइगर रिज़र्व/बाघ अभयारण्य
- भारतका 52वाँटाइगर रिज़र्व
- रामगढ़ विषधारी अभ्यारण राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित है | यह अभ्यारण रणथंभौर टाइगर रिजर्व और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के लिए टाइगर कॉरिडोर के बीच में पड़ता है और एक बफर जोन के रूप में काम करता है | इसे 1982 में बनाया गया था
Q5. भारतीय शिक्षा विभाग द्वारा जारी ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन की वर्ष 2020-21 रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय किस राज्य में है?
(A) बिहार
(B) उत्तर प्रदेश
(C) राजस्थान
(D) गुजरात
Answer: C
वर्ष 2019-20 की तुलना में 2020-21 के दौरान, विश्वविद्यालयों की संख्या में 70 की वृद्धि हुई है और कॉलेजों की संख्या में 1,453 का इजाफा हुआ है। देश में सर्वाधिक विश्वविद्यालय राजस्थान (92), उत्तर प्रदेश (84) और गुजरात (83) में हैं।
Q6. राजस्थान में अल्ट्रा मेगा अक्षय ऊर्जा पॉवर पार्कों की स्थापना हेतु राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम ने किस कंपनी के साथ करार किया है?
(A) अडाणी पॉवर लिमिटेड
(B) टी.एच.डी.सी. लिमिटेड
(C) टाटा पावर लिमिटेड
(D) रिलायंस पावर लिमिटेड
Answer: B
टी.एच.डी.सी. एवं आर.आर.ई.सी. की जॉइंट वेंचर कंपनी में 74:26 प्रतिशत हिस्से की क्रमश: भागीदारी होगी। इस अवसर पर राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष आशुतोष ए.टी. पेडणेकर ने बताया कि इस जॉइंट वेंचर कंपनी द्वारा प्रदेश में 10,000 मेगावाट क्षमता की अक्षय ऊर्जा परियोजनाएँ प्रदेश के विभिन्न स्थानों में चरणबद्ध रूप से विकसित की जाएंगी, जिससे सस्ती अक्षय ऊर्जा की प्राप्ति होगी।
यह भी जरूर पढ़ें:
Rajasthan current affairs 2023 MCQ: 1 February 2023
Rajasthan current affairs 2023 MCQ: 30 January 2023