WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डूंगरपुर के चितरी के बना राजस्थान का पहला उमिया माता मंदिर

डूंगरपुर के चितरी के बना राजस्थान का पहला उमिया माता मंदिर: राजस्थान का प्रथम उमिया माताजी का मंदिर उमिया नगर चितरी डूंगरपुर में बनाया गया है। इस मंदिर का शिलान्यास 2016 में किया गया था।

डूंगरपुर के चितरी के बना राजस्थान का पहला उमिया माताजी मंदिर-https://myrpsc.in

डूंगरपुर के उमिया नगर में नवनिर्मित उमिया माताजी के मंदिर में 9 से 11 फरवरी 2023 तक माता की प्रतिमा पर समारोह का आयोजन होगा।

गुजरात के मेहसाणा जिले के उंझा में स्थित पाटीदार समाज की कुलदेवी का मंदिर यानि उमिया माताजी मंदिर से ज्योत लाकर यहां प्रज्जवलित की जाएगी।

  • इस मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा हाे चुका है।
  • उमिया माताजी पाटीदार समाज की कुलदेवी है।
  • जमीन से 41 फीट ऊंचा मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर में 22 स्तंभ हाेंगे। इसमें एक भी लाेहे की कील का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • उमिया माता मंदिर का निर्माण भरतपुर के बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से किया गया है। यह पत्थर बारिश के दिनों में दोगुनी चमक देता है।
NOTE: गुजरात के मेहसाणा जिले के उंझा में पाटीदारों की कुलदेवी मां उमिया का 431 फीट ऊंचा मंदिर बनाया गया है।

Leave a Comment