कमला व इलायची महिलाएं किस चित्रकला शैली से संबंधित है?

(A) अलवर

(B) जोधपुर

(C) किशनगढ़

(D) नाथद्वारा

Answer: D

कमला और इलाइची नाथद्वारा चित्रकला शैली की प्रमुख महिला चित्रकार हैं। इस चित्रकला शैली पर वल्लभ संप्रदाय का प्रभाव है। नाथद्वारा चित्रकला मेवाड़ चित्रकला शैली अन्तर्गत आता हैं।, जो वर्तमान में राजसमंद जिले में स्थित है। यहां स्थित श्री नाथ जी मंदिर का निर्माण मेवाड़ के महाराजा राजसिंह ने 1671-72 में करवाया था। यह मंदिर पिछवाई (मंदिर में मुर्ति के पिछे का पर्दा) कला के लिए प्रसिद्ध है, जो वास्तव में नाथद्वारा शैली का रूप है। पिछवाई जटिल चित्र हैं जिनमें भगवान कृष्ण को चित्रित करते हैं।

महाराजा राजसिंह का काल इस शैली का स्वर्ण काल कहलाता है।
चित्रित विषय – श्री कृष्ण की बाल लीलाऐं, गवालों का चित्रण, यमुना स्नान, अन्नकूट महोत्सव आदि।

यह भी जरूर पढ़ें: मेवाड़ चित्रकला शैली

Leave a Comment

x