नाथूला दर्रा भारत के किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

(A) उत्तराखंड

(B) सिक्किम

(C) हिमाचल प्रदेश

(D) जम्मू और कश्मीर

Answer: B

नाथूला दर्रा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है। नाथू का अर्थ है ‘कानों से सुनना’, और ला का अर्थ है ‘दर्रा’। सिक्किम राज्य में स्थित अन्य दर्रे हैं- जेलेप ला दर्रा, डोंकिया दर्रा, चिवाभंजंग दर्रा

NOTE: नाथूला दर्रा सिक्किम को तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र से जोड़ता है।

भारत के अन्य महत्वपूर्ण दर्रे
ज़ोजी ला (दर्रा) – जम्मू और कश्मीर की जास्कर रेंज
बनिहाल दर्रा – जम्मू और कश्मीर
शिपकी ला (दर्रा) – हिमाचल प्रदेश
बारा-लाचा दर्रा – हिमाचल प्रदेश
माना दर्रा – उत्तराखंड
नीति दर्रा – उत्तराखंड

Leave a Comment