महत्वपूर्ण सूचकांक और भारत की रैंक (Important Index 2021)

महत्वपूर्ण सूचकांक और भारत की रैंक (Important Index 2021): आज के आर्टिकल में हम 2021 के महत्वपूर्ण सूचकांक और भारत की रैंक (Important Index 2021) सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण जानकारी के बारे में जानेंगे। आज का हमारा यह आर्टिकल IAS, SSC, Railway, RPSC, RSMSSB, SI, Rajasthan Police,  एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। महत्वपूर्ण सूचकांक और भारत की रैंक (Important Index 2021) से सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ दी गई है।

List Of Index Ranking – 2021 (Hindi)

Index NameReleased byTop CountryIndia’s Rank
विश्व खुशहाली सूचकांक 2021संयुक्त राष्ट्रफिनलैंड139
भ्रष्टाचार और धारणा सूचकांक 2021ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनलन्यूजीलैंड और डेनमार्क86
मानव विकास सूचकांक-2020यूएनडीपीनार्वे131
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021वेल्टहुंगरहिल्फ़ा (WHH) और कंसर्न वर्ल्डवाइडबेलारूस सहित 18101
हैनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021हैनले और पार्टनर्सजापान और सिंगापुर90
वैश्विक शांति सूचकांक 2021आर्थिक और शांति संगठनआइसलैंड135
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021विश्व बौद्धिक संपदा संगठनस्वीटजरलैंड46
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021RSF & रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्सनॉर्वे142
लोकतंत्र सूचकांक 2021द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)नॉर्वे53
वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक 2021वर्ल्ड इकोनामिक फोरमआइसलैंड140
कोविड-19 रिस्पांस इंडेक्सलोभी इंस्टिट्यूटन्यूजीलैंड86
वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक 2021अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघअमेरिका10
वैश्विक युवा विकास सूचकांक 2021कॉमनवेल्थ सचिवालयसिंगापुर122
अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांकयूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटरअमेरिका40

महत्वपूर्ण  सूचकांक2021

भारत लोकतंत्र सूचकांक में 53वें स्थान पर

  • जारीकर्ता- द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)
  • ‘2020 लोकतंत्र सूचकांक’ की वैश्विक रैंकिंग में 167 देशों में से भारत दो स्थान फिसलकर 53वें स्थान पर आ गया है.
  • भारत का समग्र स्कोर 0-10 के पैमाने पर, 6.61 है.
  • सूचकांक में नॉर्वे शीर्ष पर है
  • आइसलैंड, स्वीडन, न्यूजीलैंड और कनाडा इस सूची में शीर्ष पांच देश हैं.

विश्व खुशहाली सूचकांक 2021

  • जारीकर्ता- सतत् विकास समाधान नेटवर्क’ (Sustainable Development Solutions Network for the United Nations)
  • फिनलैंड को लगातार चौथे वर्ष विश्व का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है।
  • अफगानिस्तान (149) को सबसे नाखुश देश बताया गया है।
  • रिपोर्ट में भारत को 149 देशों में 139वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
  • वर्ष 2020 में भारत को 156 देशों में 144वाँ स्थान प्राप्त हुआ था।

मानव विकास सूचकांक 2020

  • जारीकर्ता- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme)
  • 2020 के मानव विकास सूचकांक (Human Development Index) में 189 देशों में अपने पिछले स्थान से दो पायदान फिसलकर 131 वें स्थान पर आ गया है।
  • इस सूचकांक में नॉर्वे सबसे ऊपर है, इसके बाद आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, हांगकांग और आइसलैंड हैं।
  • निम्न मानव विकास श्रेणी में 189 वें स्थान पर नाइजर सबसे कम रैंक वाला देश है, जिसका स्कोर 0.394 है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021

जारीकर्ता- वेल्टहुंगरहिल्फ़ा (WHH) और कंसर्न वर्ल्डवाइड

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (Global Hunger Index – GHI) 2021 में 116 देशों में भारत का स्थान गिरकर 101वें स्थान पर आ गया है। 2020 में भारत 107 देशों में से 94वें स्थान पर था।

भारत का 2021 जीएचआई स्कोर 50 में से 27.5 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है।

चीन, कुवैत और ब्राजील सहित कुल 18 देश शीर्ष रैंक साझा करते हैं। इन 18 देशों का जीएचआई स्कोर 5 से कम है।

GHI स्कोर चार संकेतकों के मूल्यों के आधार पर निर्धारित किया जाता है:

  1. बाल मृत्यु दर (पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर, आंशिक रूप से अपर्याप्त पोषण और अस्वास्थ्यकर वातावरण के घातक मिश्रण को दर्शाती है)।
  2. अल्पपोषण (अपर्याप्त कैलोरी सेवन के साथ जनसंख्या का हिस्सा)
  3. बाल बर्बादी (पांच साल से कम उम्र के बच्चों का हिस्सा, जिनका वजन उनकी ऊंचाई के लिए कम है, तीव्र कुपोषण को दर्शाता है)
  4. बाल बौनापन (पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों का हिस्सा जिनकी उम्र के हिसाब से लंबाई कम है, जो पुराने कुपोषण को दर्शाता है)

हैनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021

  • जारीकर्ता- हैनले और पार्टनर्स
  • भारत की रैंक पिछले साल से छह स्थान फिसलकर 90 हो गई है, जो दुनिया के सबसे अधिक यात्रा-अनुकूल पासपोर्ट की सूची है,
  • सूचकांक में भारत का वीजा फ्री गंतव्य स्कोर 58 रहा।
  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 199 विभिन्न पासपोर्टो के वीजा-मुक्त पहुंच की तुलना 227 यात्रा-गंतव्यों (Travel Destination) से करता है।
  • जापान और सिंगापुर पासपोर्ट इंडेक्स पर पहली रैंक रखते हैं।
  • इस सूचकांक में अफगानिस्तान को सबसे निचला 116वां स्थान (वीजा-फ्री स्कोर-26) प्राप्त हुआ है।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021

जारीकर्ता – विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (World Intellectual Property Organization – WIPO)

वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII) 2021 रैंकिंग में भारत की स्थिति में दो स्थानों का सुधार हुआ है तथा भारत 46वें स्थान पर आ गया है।

वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII) के बारे में:

  • GII को विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा लॉन्च किया गया है, जो संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
  • GII का उद्देश्य विश्व की 132 अर्थव्यवस्थाओं के संदर्भ में नवाचार रैंकिंग और समृद्ध विश्लेषण के बहु-आयामी पहलुओं पर पकड़ को मज़बूत करना है।

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 रैंकिंग में शीर्ष 5 देश:

रैंकदेशस्कोर 
1stस्विट्ज़रलैंड65.5
2ndस्वीडन63.1
3rdसंयुक्त राज्य अमेरिका61.3
4thयूनाइटेड किंगडम59.8
5thदक्षिण कोरिया59.3
46thभारत36.4

सैन्य खर्च पर SIPRI की रिपोर्ट

  • हाल ही में स्टॉकहोम स्थित है SIPRI ने विभिन्न देशों के सैन्य खर्च पर रिपोर्ट जारी की है |
  • SIPRI के अनुसार अमेरिका सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने में शीर्ष स्थान पर है |
  • भारत का स्थान 72.9 बिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं |
  • भारत से ज्यादा अमेरिका (778$ Billion) और चीन (252$ Billion) सैन्य खर्च करते हैं |

वैश्विक शांति सूचकांक 2021

जारीकर्ता – Institute for Economics and Peace (IEP) सिडनी द्वारा Global Peace Index (GPI) के 15वें संस्करण को हाल ही में जारी किया गया।

GPI वैश्विक शांति का विश्व का प्रमुख माप है।

यह सूचकांक 163 स्वतंत्र देशों और क्षेत्रों को उनकी शांति के स्तर के अनुसार रैंक करता है।

यह रिपोर्ट शांति की प्रवृत्तियों, इसके आर्थिक मूल्य पर एक व्यापक डेटा-संचालित विश्लेषण प्रदान करती है और शांतिपूर्ण समाजों को विकसित करने की सिफारिश करती है।

रैंकिंग

  • 2008 के बाद से आइसलैंड दुनिया भर में सबसे शांतिपूर्ण देश है।
  • आइसलैंड डेनमार्क, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्लोवेनिया जैसे अन्य देश सबसे शांतिपूर्ण हैं।
  • अफगानिस्तान लगातार चौथे वर्ष फिर से सबसे कम शांतिपूर्ण देश है।
  • इसके बाद यमन, सीरिया, दक्षिण सूडान और इराक का स्थान है।

भारत और उसके पड़ोसी

  • भारत पिछले साल की रैंकिंग से दो पायदान ऊपर चढ़ गया है।यह 135वां सबसे शांतिपूर्ण देश बन गया है, जबकि दक्षिण एशिया क्षेत्र में 5वां शांतिपूर्ण देश है।
  • इस क्षेत्र में भूटान और नेपाल पहले और दूसरे सबसे शांतिपूर्ण हैं।

सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक 2020-21

  • जारीकर्तानीति आयोग
  • नीति आयोग द्वारा सतत् विकास लक्ष्य (SDG) इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड 2020-21 का तीसरा संस्करण जारी किया गया।
  • यह सूचकांक एजेंडा 2030 के तहत वैश्विक लक्ष्यों की व्यापक प्रकृति की अभिव्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जबकि यह राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़ा हुआ है।
  • वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सतत् विकास हेतु एजेंडा 2030 अपनाया।
  • यह 17 SDGs सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों को पूरा करने और कुछ अधिक दबाव वाली चुनौतियों से निपटने के लिये साहसिक प्रतिबद्धता है।
  • ये स्कोर 0-100 के बीच होते हैं और यदि कोई राज्य/केंद्रशासित क्षेत्र 100 का स्कोर प्राप्त करता है तो यह दर्शाता है कि उसने वर्ष 2030 के अनुसार लक्ष्य हासिल कर लिये हैं।

इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर केरल रहा है तथा बिहार का प्रदर्शन सबसे बुरा रहा है.

रैंकिंग में टॉप 3 राज्य

  1. केरल -75 अंक
  2. हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु -74 अंक
  3. आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, उत्तराखंड -72अंक

केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ शीर्ष पर है.

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2021     

  • जारीकर्तायूएस चेंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर
  • अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IP) सूचकांक के नवीनतम वार्षिक संस्करण में भारत 53 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 40 वें स्थान पर है
  • यह ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा जारी किया जाने वाला 9वां बौद्धिक संपदा (IP) सूचकांक है.
  • संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और यूरोप वैश्विक बौद्धिक संपदा रैंकिंग, 2021 में शीर्ष पर रहे, जबकि संयुक्त अरब अमीरात, चीन और मैक्सिको जैसे उभरते बाजारों ने अपने स्कोर में सुधार करना जारी रखा है.

Leave a Comment