सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी कहाँ पर स्थित है?

[A] भरतपुर [B] अलवर [C] जयपुर [D] करौली Answer: C Explanation जयपुर के सिटी पैलेस में जयनिवास उद्यान में सवाई ईश्वरी सिंह की छतरी का निर्माण सवाई माधोसिंह प्रथम ने करवाया था।

चम्बल और माही सुगंधा किस फसल की उन्नत किस्में हैं?

[A] चना [B] चावल [C] गन्ना [D] सरसों Answer: B चम्बल और माही सुगंधा चावल की उन्नत किस्में हैं। माही सुगंधा को बीज अधिनियम, 1966 के तहत बासमती किस्म घोषित किया गया है। चावल की प्रमुख किस्में: माही, सुगंधा, कावेरी , परमल , डागर , बासमती।

निम्न में से कौन सी जसनाथी संप्रदाय की उप-पीठ नहीं है?

(A) पांचला (B) बमलू (C) लालासर (D) मालासर Answer: C जसनाथी संप्रदाय की प्रमुख पाँच उप-पीठें मालासर (बीकानेर), लिखमादेसर (बीकानेर), पूनरासर (बीकानेर), बमलू (बीकानेर) एवं पाँचला (नागौर) है।

अजमेर की प्रसिद्ध झील फॉयसागर का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

[A] मेयो झील [B] वरूण सागर [C] अजयमेरु झील [D] तारागढ़ झील Answer: B अजमेर की प्रसिद्ध झील फॉयसागर का नाम बदलकर वरूण सागर कर दिया गया है। झील के आसपास वरुण सागर और भगवान झूलेलाल की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

राजस्थान महिला परिषद की स्थापना किसके द्वारा की गई?

[A] अरुणा राय [B] शांता त्रिवेदी [C] दुर्गावती देवी [D] इंदुमती गोयनका Answer: B शांता त्रिवेदी ने 1947 ई. में उदयपुर में राजस्थान महिला परिषद् की स्थापना की थी। शांता देवी का जन्म नागपुर महाराष्ट्र में हुआ। इनका विवाह उदयपुर के परसराम त्रिवेदी के साथ हुआ।

राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जो सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं?

[A] दीपक वर्मा [B] नवीन सिन्हा [C] जे.एस. वर्मा [D] पी. एन. सिंघल Answer: C कैलाशनाथ वांचू और जे.एस. वर्मा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं।