
RPSC 1st Grade Current Affairs 31 May 2026
31 मई 2026 पेपर में पूछे गए करंट अफेयर्स के प्रश्न
1. राजस्थान के किस संस्थान ने मार्च 2026 क्यू. एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट के 16 वें संस्करण में शीर्ष 50 संस्थानों में अपना स्थान बनाया है?
(A) एल.एन.एम.आई.आई.टी., जयपुर
(B) एम.एन.आई.टी., जयपुर
(C) आई.आई.टी., जोधपुर
(D) बी.आई.टी.एस., पिलानी
Answer: D
मार्च 2026 में जारी ‘क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट’ के 16वें संस्करण में राजस्थान के बिट्स पिलानी (बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस) ने शीर्ष 50 संस्थानों में अपना स्थान बनाया है।
2. राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें-
कथन (A): निर्धारित प्राधिकारी द्वारा मकान को ‘सिल्वर’ या ‘गोल्ड’ श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा।
कथन (B): मकान मालिक / पट्टेदार कम से कम एक कमरा और अधिकतम सात कमरे मेहमानों को किराए पर देगा।
(A) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(B) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
(C) कथन (B) सत्य है लेकिन कथन (A) असत्य है।
(D) (A) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
Answer: B
राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना 2026 के तहत होमस्टे में अधिकतम कमरों की क्षमता 5 से बढ़ाकर 8 (अधिकतम 24 बेड) कर दी गई है
3. मार्च 2026 में यूनाइटेड किंगडम में हाउस ऑफ कॉमन्स में कला और संस्कृति के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
(A) प्रीति कल्याणी
(B) ऋतुपर्णा सेनगुप्ता
(C) रीमा सेन
(D) सुमन सिंह
Answer: B
4. राजस्थान में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY) के सम्बन्ध में कौनसा कथन सही नहीं है?
(A) इस योजना का उद्देश्य राज्य में 10 लाख युवाओं को नवीन रोजगार अवसर प्रदान करना है।
(B) इस योजना हेतु 18 से 45 वर्ष के राजस्थान राज्य के युवा पात्र हैं ।
(C) इस योजना हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण है।
(D) यह योजना 15 जनवरी 2026 को प्रारम्भ हुई।
Answer: D
योजना का शुभारंभ 12 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के समापन में किया।
5. राजस्थान ए.आई. / एम. एल. नीति 2026 का शुभारम्भ किया गया-
(A) 24 मार्च 2026 को
(B) 24 जनवरी 2026 को
(C) 6 जनवरी 2026 को
(D) 15 फरवरी 2026 को
Answer: C
6. पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत वित्तीय वर्ष (2026-27) में राजस्थान में ई.वी. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें-
कथन (A): इस योजना के तहत प्रदेश के 282 स्थानों पर 691 ई.वी. पब्लिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रावधान है।
कथन (B): योजना के अनुसार, जयपुर में 122 एवं अजमेर में 39 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रावधान है।
(1) कथन (A) सत्य है लेकिन कथन (B) असत्य है।
(2) कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
(3) कथन (B) सत्य है लेकिन कथन (A) असत्य है।
(4) कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
Answer: 2
7. मार्च 2026 में, राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्रूकॉलर के साथ एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल सुरक्षा पहल शुरू की है जिसमें एक परस्पर संवादात्मक (इंटरैक्टिव) टूलकिटं शामिल है। इस टूलकिट का क्या नाम है?
(A) साइबर सेफ सखी
(B) ट्रूसाइबर सखी
(C) साइबर सेफ विमिन
(D) टू साइबर एम्पावरमेंट ऑफ विमिन
Answer: B
ट्रूकॉलर और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भारत में महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य देशभर की महिलाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रूप से काम करने के लिए आवश्यक उपकरण और जानकारी प्रदान करना है।
8. मार्च 2026 में, पैरालम्पिक चैम्पियन कृष्णा नागर ने 7वीं सीनियर नेशनल पैरा बैडमिन्टन चैम्पियनशिप 2026 में एस. एच. 6 श्रेणी में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
इस सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
(A) उन्होंने पुरुषों की एकल स्पर्धा में फाइनल में सुदर्शन एम. एस. को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
(B) उन्होंने एक और स्वर्ण पदक निथ्या श्री सुमति सिवन के साथ मिक्सड डबल्स स्पर्धा में जीता।
(C) एस. एच. 6 श्रेणी, पैरा बैडमिन्टन में छोटे कद के खिलाड़ियों के लिए होती है।
कूट का प्रयोग करें और सही उत्तर दें-
(1) केवल (A) और (B)
(2) सभी (A), (B) और (C)
(3) केवल (B) और (C)
(4) केवल (A) और (C)
Answer: 2
9. राजस्थान में वर्ष 2025 में निम्नलिखित में से किस जिला युग्म में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटक सर्वाधिक संख्या में आये?
(A) जयपुर तथा उदयपुर
(B) जयपुर तथा जोधपुर
(C) जोधपुर तथा उदयपुर
(D) जयपुर तथा जैसलमेर
Answer: A
वर्ष 2025 में राजस्थान में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय (विदेशी) पर्यटक जयपुर, उदयपुर और जोधपुर जिला युग्मों/शहरों में आए。इनमें से जयपुर पहले स्थान पर, उदयपुर दूसरे स्थान पर और जोधपुर तीसरे स्थान पर रहा
10. वर्ष 2022-23 में राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा रेपसीड एवं सरसों का सर्वाधिक उत्पादक ज़िला था?
(A) टोंक
(B) गंगानगर
(C) भरतपुर
(D) अलवर
Answer: D
11. प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के पायलट चरण के तहत इसके दिशा-निदेशों में मार्च 2026 में संशोधन किया गया है। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
(A) इंटर्नशिप की अवधि 1 वर्ष से घटाकर 6 अथवा 9 महीने कर दी गई है।
(B) आयु पात्रता 21-24 वर्ष से परिवर्तित कर 18-25 वर्ष कर दी गई
(C) इंटर्न के लिए मासिक सहायता 5000₹ से बढ़ाकर 9000₹ कर दी गई है।
कूट का प्रयोग करें और सही उत्तर दें –
(a) केवल (A) और (C)
(b) केवल (B) और (C)
(c) केवल (A) और (B)
(d) सभी (A), (B) और (C)
Answer: d