24 July 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ I राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 24 जुलाई 2023

24 July 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ: (राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 24 जुलाई 2023): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 24 जुलाई 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे। आज का हमारा यह आर्टिकल RAS, RPSC, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Today Current Affairs MCQ I Rajasthan Current Affairs July 2023 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स 2023 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स Quiz July 2023

24 July 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ

Q1. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में पहली बार लोकपाल किसे नियुक्त किया गया है?

(a) प्रो. कन्हैया लाल श्रीवास्तव

(b) प्रो. भानु कुमार शर्मा

(c) राजीव जैन

(d) कलराज मिश्र

Answer: B

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में पहली बार लोकपाल प्रो. भानु कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की स्थापना वर्ष 1962 में हुई थी।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर
• राज्य का पहला संविधान पार्क 
• पहली यूनिवर्सिटी जिसमें ओपन थिएटर खोला गया।

ये भी जरूर पढ़ें: 23 July 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ

Q2. पर्यटन विभाग द्वारा उदयपुर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाले ‘आदि महोत्सव’ का आयोजन कब किया जाएगा?

(a) 18 अगस्त

(b) 19 सितम्बर

(c) 15 नवम्बर

(d) 11 अगस्त

Answer: C

पर्यटन विभाग द्वारा उदयपुर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाले ‘आदि महोत्सव’ का आयोजन प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर किया जाएगा।

Q3. राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय (संशोधन) विधेयक, 2023 कब पारित गया है?

(a) 18 जुलाई, 2023

(b) 20 जुलाई, 2023

(c) 19 जुलाई, 2023

(d) 21 जुलाई, 2023

Answer: D

पूर्व में इस हेतु राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम -2022 लागू किया गया था। अब इसमें अधिक सख्त सजा का प्रावधान करते हुए संशोधन विधेयक लाया गया है। इसके अंतर्गत कारावास की न्यूनतम अवधि 5 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष तथा अधिकतम अवधि 10 वर्ष से बढ़ाकर आजीवन तक करने का प्रावधान किया गया है।

Q4. राज्य के किस खिलाड़ी ने भारत को लगातार दूसरी बार पैरा-ऑलम्पिक का कोटा दिलवाने में कामयाबी हासिल की है?

(a) श्याम सुंदर स्वामी

(b) अवनि लेखरा

(c) सुंदर गुर्जर

(d) देवेंद्र झाझड़िया

Answer: A

Q5. नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक- 2022 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(a) EPI 2022 में तमिलनाडु शीर्ष पर है।

(b) पहाड़ी / हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

(c) सूचकांक में भूमि से घिरे क्षेत्रों में हरियाणा शीर्ष पर है।

(d) EPI का यह दूसरा संस्करण जारी किया गया है।

Answer: D

हाल ही में नीति आयोग ने भारत के राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिये ‘निर्यात तैयारी सूचकांक 2022’ नामक रिपोर्ट का तीसरा संस्करण जारी किया। यह सूचकांक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ताकत और कमज़ोरियों की पहचान करने के लिये निर्यात-संबंधित मापदंडों का व्यापक विश्लेषण करता है।

निर्यात तैयारी सूचकांक- 2022 में तमिलनाडु शीर्ष पर है, उसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक का स्थान है।

Q6. 19 जुलाई, 2023 को करौली का कौन- सा स्थापना दिवस मनाया गया है?

(a) 32वां

(b) 34वां

(c) 26वां

(d) 30वाँ

Answer: C

19 जुलाई, 2023 को करौली का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया है।

करौली के बारे में

  • राज्य का 32वां जिला
  • स्थापना: 19 जुलाई 1997
  • करौली को डांग की रानी भी कहा जाता है।

आंचल अभियान: करौली में गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए ‘आंचल अभियान’ शुरू किया गया है।

ये भी जरूर पढ़ें: मेवाड़ प्रजामंडल आंदोलन

Leave a Comment

x