राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 3578 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 3578 पदों पर होगी भर्ती: 18 जुलाई, 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के 3578 पदों पर स्वीकृति प्रदान कर दी है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 3 हजार 578 पदों पर भर्ती की जाएगी।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस बार पहले फिजिकल परीक्षा और बाद में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए सीईटी वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। इसमें सीईटी के 15 गुना अभ्यर्थियों को यानी लगभग 53000 अभ्यर्थियों को फिजिकल के लिए बुलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्णय से प्रदेश के युवाओं को पुलिस सेवा से जुड़ने के अवसर मिलेंगे।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन अगले महीने के अंत तक जारी हो सकता है।

Leave a Comment

x