विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार से सम्मानित

कोटा की विंग कमांडर दीपिका मिश्रा को वायु सेना मेडल (गैलंट्री) पुरस्कार से सम्मानित गया है। दीपिका मिश्रा भारतीय वायुसेना में वीरता पुरस्कार पाने वाली पहली महिला अधिकारी है।

विंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार से सम्मानित-https://myrpsc.in

नई दिल्ली में आयोजित एक अलंकरण समारोह में वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया था। वह उन 58 कर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें वायु सेना प्रमुख द्वारा अलंकरण समारोह के दौरान वीरता पुरस्कार दिया गया।

दीपिका मिश्रा को यह पुरस्कार उन्हें मध्यप्रदेश में बाढ़ राहत अभियान के दौरान ‘अदम्य साहसिक’ कार्य के लिए दिया गया है।

  • दीपिका मिश्रा साल 2006 में भारतीय वायुसेना में कोटा से पहली महिला फ्लाइंग अफसर बनी थी। दीपिका, सारंग टीम में रहने वाली पहली महिला अफसर रही है।
  • दीपिका ने साल 2005 में पहले ही प्रयास में एसएसबी क्लियर क़िया। दीपिका की अभी यूपी में पोस्टिंग है।
  • दीपिका को बचपन से ही वायु सेना में जाने का शौक था।
  • दीपिका ने 12 वीं तक आर्मी स्कूल कोटा में पढ़ाई की। इसके बाद जेडीबी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बधाई दी है। सीएम गहलोत ने लिखा- ‘बेटी की ऊंची उड़ान गर्व करता राजस्थान’ वीरता पुरस्कार पाने वाली देश की पहली महिला एयरफोर्स अधिकारी राजस्थान की बेटी विंग कमांडर दीपिका मिश्रा ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। बाढ़ राहत कार्य हेतु आपको प्राप्त वायु सेना पदक प्रत्येक देशवासी को प्रेरित करता है। हार्दिक बधाई। जय हिंद!

Leave a Comment

x