राजस्थान का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर जयपुर में खोला गया: राजस्थान का पहला वाहन स्क्रेपिंग सेंटर जयपुर जिले की अजमेर रोड पर खोला गया। 28 फरवरी 2023 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन स्क्रेपिंग सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया।
मुख्य बिंदु
- इस सेंटर को टाटा मोटर्स तकनीकी सहायता देगी और संचालन गंगानगर वाहन उद्योग द्वारा किया जाएगा ।
- 15 साल पुरानी गाड़ी को बेचने के लिए अब आपको भटकना नहीं पड़ेगा। इसे आप स्क्रैप सेंटर पर दे सकेंगे। स्क्रैप में दुपहिया वाहन देने के बाद नए वाहन खरीदने पर 15 हजार रुपए तक का फायदा होगा।
- हर साल 15000 गाड़ियां स्क्रैप हाे सकेंगी
- स्क्रैप पॉलिसी के तहत 10 लाख कीमत की कार खरीदने पर वाहन मालिक को 1 लाख रुपए तक का फायदा होगा।