निम्न में से कौन राजस्थान की प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य थी?

निम्न में से कौन राजस्थान की प्रथम महिला राज्यसभा सदस्य थी?

(A) गायत्री देवी

(B) शारदा भार्गव

(C) सोनल मानसिंह

(D) प्रियंका चतुर्वेदी

Answer: B

राजस्थान की पहली महिला सांसद श्रीमती शारदा भार्गव थी। ये प्रथम महिला राज्य सभा सदस्य भी थी। शारदा भार्गव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में तीन अप्रेल, 1952 में पहली बार राज्यसभा सांसद चुनी गई थी। शारदा भार्गव स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकसभा सदस्य रहे मुकुटबिहारी भार्गव की पुत्री थीं।

शारदा भार्गव महिलाओं में सर्वाधिक तीन बार राजस्थान से राज्यसभा पहुंची, जबकि प्रभा ठाकुर दो बार राज्यसभा पहुंची।

NOTE: राजस्थान से चुनी गई प्रथम महिला लोकसभा सदस्य महारानी गायत्री देवी थी जो जयपुर लोकसभा क्षेत्र से 1962 में तीसरी लोकसभा चुनावों में चुनी गई।

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में शिशु लिंगानुपात कितना था?

Leave a Comment

x