कोटा बैराज: Kota Barrage

कोटा बैराज: Kota Barrage – कोटा बैराज राजस्थान के कोटा जिले में स्थित एक अवरोधक बांध हैं। कोटा बैराज बांध जल विद्युत का उत्पादन नहीं करता है। कोटा बैराज बांध चंबल नदी पर स्थित है। कोटा बैराज चंबल घाटी विकास परियोजना का एक हिस्सा है। बैराज का मुख्य उद्देश्य राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों को सिंचाई और जल की आपूर्ति करना है।  इसका निर्माण मैनुअली किया गया। मिट्टी और कंक्रीट का इस्तेमाल कर बैराज खड़ा किया गया। कोटा बैराज का आधा हिस्सा मिट्टी का बना हुआ है। पानी की निकासी के लिए गेट वाले हिस्से कंक्रीट से बने हुए हैं।

कोटा बैराज: Kota Barrage-https://myrpsc.in

Table of Contents
1. कोटा बैराज के बारे में जानकरी
2. कोटा बैराज की संरचना
3. कोटा बैराज बांध का निर्माण कब किया गया?
4. कोटा बैराज कौन सी नदी पर है?
5. कोटा बैराज किस जिले में स्थित है?
6. कोटा बैराज में कितने गेट हैं?

कोटा बैराज के बारे में जानकरी

कोटा बैराज चंबल घाटी विकास परियोजना का एक हिस्सा है।  इसका निर्माण मैनुअली किया गया। मिट्टी और कंक्रीट का इस्तेमाल कर बैराज खड़ा किया गया। कोटा बैराज का आधा हिस्सा मिट्टी का बना हुआ है। पानी की निकासी के लिए गेट वाले हिस्से कंक्रीट से बने हुए हैं। 1960 में कोटा बैराज डेम का निर्माण पूरा होने के बाद एक समझौते के अनुसार, कोटा बैराज का 50% पानी मध्य प्रदेश में जाता है। इस योजना से 50% पानी म.प्र. को दिया जाता हैं जिससे म.प्र. की लगभग 11300 एकड़ भूमि लाभान्वित होती हैं। वर्तमान समय में यहां से प्राप्त होने वाले पानी से लगभग 20,000 एकड़ कृषि भूमि सिंचित की जाती हैं।

कोटा बैराज की संरचना

कोटा बैराज बांध कुल 27,332 वर्ग किलोमीटर के जलग्रहण क्षेत्र के लिए फैला है। बैराज का प्राथमिक समर्थन जवाहर सागर बांध है जो 99 मिलियन घन मीटर में बना हुआ है। कंक्रीट स्पिलवे के दाहिने तरफ 188 क्यूबिक मीटर डिस्चार्ज क्षमता नहर और बाईं ओर 42 क्यूबिक मीटर डिस्चार्ज क्षमता नहर है। कोटा बैराज बाँध में पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए 19 गेट लगे हुए हैं जो चंबल नदी पर एक पुल का निर्माण करते हैं।

कोटा बैराज बांध का निर्माण कब किया गया?

चंबल परियोजना के तहत चंबल नदी पर गांधीसागर, जवाहरसागर व राणाप्रताप सागर बांध के बाद वर्ष 1953 में कोटा बैराज का निर्माण शुरू किया गया था। 20 नवंबर, 1960 को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसका उद्घाटन किया था।

कोटा बैराज कौन सी नदी पर है?

कोटा बैराज बांध चंबल नदी पर स्थित है।

कोटा बैराज किस जिले में स्थित है?

कोटा बैराज राजस्थान के कोटा जिले में स्थित है

कोटा बैराज में कितने गेट हैं?

कोटा बैराज में छोटे बड़े  19 गेट हैं।

कोटा बैराज के बारे में संक्षिप्त जानकरी

  • कोटा बैराज बांध जल विद्युत का उत्पादन नहीं करता है। कोटा बैराज बांध चंबल नदी पर स्थित है।
  • इसका निर्माण 1953 में शुरू व 1960 में पूर्ण हुआ।बांध के दांयी व बांयी ओर नहरों का निर्माण किया गया।
  • दायीं नहर – पार्वती व परवन नदी को पार करके मध्यप्रदेश में चली जाती है।
  • बायी नहर – कोटा, बुंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली मं जलापूर्ति करती है।
  • बांयी नहर राजस्थान में सिंचाई के काम आती हैं। इसकी कुल लम्बाई 178 कि.मी. हैं।
  • कोटा बैराज 27,332 वर्ग किमी से अधिक के क्षेत्र में फैला है।
  • कोटा बैराज का मुख्य उद्देश्य राजस्थान और मध्य प्रदेश के किसानों को सिंचाई और जल की आपूर्ति करना है।
  • चम्बल कमाण्ड क्षेत्र में राजस्थान कृषि डेªनेज अनुसंधान परियोजना, कनाडा की अन्तर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी के सहयोग से चलाई जा रही हैं।


Leave a Comment

x