WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जयपुर कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी को मिलेगा 2025 का साहित्य अकादमी पुरस्कार

जयपुर कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी को मिलेगा 2025 का साहित्य अकादमी पुरस्कार-https://myrpsc.in

जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को उनके राजस्थानी कहानी संग्रह ‘भरखमा’ के लिए वर्ष 2025 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। पुरस्कार वितरण समारोह 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

हनुमानगढ़ जिले के धन्नासर गांव में जन्मे डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी राजस्थान कैडर के 2010 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में जयपुर के जिला कलेक्टर (DM) के पद पर कार्यरत हैं।

देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से हर साल 24 मान्यता प्राप्त भारतीय भाषाओं में प्रकाशित उत्कृष्ट कृतियों को यह सर्वोच्च राजकीय साहित्यिक सम्मान दिया जाता है।

यह देश का प्रतिष्ठित राजकीय साहित्यिक सम्मान है, जिसमें एक लाख रु. प्रशस्ति पत्र और प्रतीक- चिह्न दिया जाता है।

उनके कहानी संग्रह ‘भरखमा’ की एक कहानी पर इसी नाम से एक राजस्थानी फिल्म भी बन चुकी है।

इससे पहले उन्हें वर्ष 2016 में राजस्थानी कविता संग्रह ‘रणखार’ के लिए साहित्य अकादमी, नई दिल्ली का युवा पुरस्कार, हिन्दी कविता संग्रह ‘रेगमाल’ के लिए राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर का ‘सुधींद्र पुरस्कार’ तथा राजस्थानी कहानी संग्रह ‘भरखमा’ के लिए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर का ‘मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार’ सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।

Leave a Comment