WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान बजट 2026-27 महत्वपूर्ण MCQs

राजस्थान बजट 2026-27, 11 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किया गया। आपकी तैयारी के लिए यहाँ बजट से संबंधित महत्वपूर्ण MCQs दिए गए हैं ।

Q1. राजस्थान बजट 2026-27 का कुल अनुमानित आकार (Total Outlay) कितना है?

(A) ₹4.11 लाख करोड़

(B) ₹5.50 लाख करोड़

(C) ₹6.11 लाख करोड़

(D) ₹6.50 लाख करोड़

उत्तर: (C) ₹6.11 लाख करोड़

Q2. बजट 2026-27 के अनुसार राजस्थान का राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) GSDP का कितना प्रतिशत रहने का अनुमान है?

(A) 2.98%

(B) 3.69%

(C) 4.12%

(D) 3.50%

उत्तर: (B) 3.69%

Q3. मेधावी छात्रों को टैबलेट/लैपटॉप खरीदने के लिए कितने रुपये के ई-वाउचर (e-voucher) की घोषणा की गई है?

(A) ₹10,000

(B) ₹15,000

(C) ₹20,000

(D) ₹25,000

उत्तर: (C) ₹20,000

वित्त मंत्री दिया कुमार ने विधानसभा में घोषणा की सरकार 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को टैबलेट या लैपटॉप खरीदने के लिए 20,000 रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा, ताकि छात्रों को डिजिटल शिक्षा के साधन उपलब्ध हो सकें।

Q4. ‘राज सुरक्षा योजना’ (Raj Suraksha Yojana) का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(A) सीमा सुरक्षा

(B) आपातकालीन चिकित्सा सहायता (एक्सीडेंट/हार्ट अटैक)

(C) महिला सुरक्षा

(D) साइबर सुरक्षा

उत्तर: (B) आपातकालीन चिकित्सा सहायता

सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गोल्डन ऑवर’ में जान बचाने के लिए सरकार ने RAJ-SURAKSHA योजना की घोषणा की है। इसके तहत एक 24 घंटे सक्रिय रहने वाला कमांड सेंटर बनेगा, जो दुर्घटना के समय नजदीकी एम्बुलेंस और अस्पताल की सटीक जानकारी प्रदान करेगा।

Q5. ‘खेलाे राजस्थान गेम्स’ का आयोजन किस स्तर पर किया जाएगा?

(A) केवल राज्य स्तर पर

(B) जिला और राज्य स्तर पर

(C) पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर (4 स्तर)

(D) केवल ब्लॉक स्तर पर

उत्तर: (C) पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर

NOTE: ‘खेलो राजस्थान यूथ गेम्स’ के लिए अगले साल 50 करोड़ रुपये का प्रावधान है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रति खेल देय राशि 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की जाएगी।

Q6. वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्थान की अर्थव्यवस्था (GSDP) का आकार कितना रहने का अनुमान है?

(A) ₹15.52 लाख करोड़

(B) ₹21.52 लाख करोड़

(C) ₹19.89 लाख करोड़

(D) ₹25.10 लाख करोड़

उत्तर: (B) ₹21.52 लाख करोड़

वित्त मंत्री ने बताया कि पिछली सरकार के अंतिम वर्ष की तुलना में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 41.39 प्रतिशत बढ़कर वर्ष 2026-27 में 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपये अनुमानित है।

Q7. प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए किस नई संस्था के गठन की घोषणा की गई है?

(A) राजस्थान भर्ती बोर्ड

(B) राजस्थान राज्य परीक्षण एजेंसी (RSTA)

(C) पारदर्शी परीक्षा प्राधिकरण

(D) राजस्थान चयन आयोग

उत्तर: (B) राजस्थान राज्य परीक्षण एजेंसी (RSTA)

Q8. राजस्थान बजट 2026-27 के अनुसार सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल स्टेडियम कहाँ बनाया जाना प्रस्तावित किया है?

(A) अजमेर

(B) ब्यावर

(C) टोंक

(D) नागौर

उत्तर: (B) ब्यावर

Q9. राजस्थान बजट (2026-27) के अनुसार आमजन व पर्यटकों के लिए सुविधा सेंटर कहाँ पर विकसित किए जायेंगे?

(A) जयपुर, जोधपुर

(B) जयपुर, उदयपुर

(C) जयपुर, अजमेर

(D) जयपुर, भरतपुर

उत्तर: (C) जयपुर, अजमेर

  • जैसलमेर-पोकरण में 30 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर हॉल, सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पूल बनाए जाएंगे।
  • भरतपुर में 15 करोड़ रुपये से बैडमिंटन, टेनिस, क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल सुविधाएं विकसित होंगी।
  • चित्तोड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 10 करोड़ रुपये का सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक तैयार होगा।
  • नाथद्वारा में राणा पुंजा जनजातीय खेल अकादमी के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

Q10. राजस्थान बजट 2026-27 के अंतर्गत विकसित राजस्थान @ 2047 के “आठवाँ स्तम्भ : कृषि विकास एवं किसानों का कल्याण” के तहत सही घोषणा है?

(i) 5 हजार कृषकों को नेपियर घास का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

(ii) कृषकों को market intelligence की सुविधा के लिए Agri Stack PMU का गठन किया जायेगा।

(iii) आगामी वर्ष 3 हजार 300 किसानों को राज्य से बाहर Exposure Visit करवायी जायेगी।

(iv) डिजिटल कृषि मिशन के अन्तर्गत कृषि सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली Raj-AIMS विकसित की जायेगी।

सही कूट का चयन करें-

(A) केवल (I), (II)

(B) केवल (III)

(C) केवल (I), (III), (IV)

(D) सभी (I), (II), (III), (IV)

उत्तर: (D) सभी (I), (II), (III), (IV)

Q11. बजट 2026-27 की मुख्य थीम क्या रखी गई है?

(A) समृद्ध राजस्थान

(B) विकसित राजस्थान @2047

(C) आत्मनिर्भर राजस्थान

(D) युवा एवं किसान कल्याण

उत्तर: (B) विकसित राजस्थान @2047

Q12. शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल लाने की परियोजना के लिए कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?

(A) ₹15,000 करोड़

(B) ₹22,000 करोड़

(C) ₹32,000 करोड़

(D) ₹45,000 करोड़

उत्तर: (C) ₹32,000 करोड़

राजस्थान बजट 2026-27 में शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं और चूरू) में यमुना का पानी लाने के लिए 32,000 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रावधान किया गया है।

Q13. प्रदेश के 65 लाख ‘PM किसान’ लाभार्थियों को अब सालाना कितनी सहायता राशि मिलेगी?

(A) ₹10,000

(B) ₹12,000

(C) ₹15,000

(D) ₹9,000

उत्तर: (B) ₹12,000

प्रदेश के 65 लाख पीएम किसान के लाभार्थियों को अब साल में 9000 के बजाय 12000 रुपये मिलेंगे। राजस्थान के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये मिलते हैं। जबकि प्रदेश सरकार की ओर से 3000 रुपये दिए जाते हैं। अब इस राशि को बढ़ाकर 6000 रुपये करने का ऐलान किया गया है।

Q14. बजट में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किन जिलों में सोलर पार्क बनाने का प्रस्ताव है?

(A) जयपुर और जोधपुर

(B) बीकानेर और जैसलमेर

(C) बाड़मेर और जालोर

(D) कोटा और बूंदी

उत्तर: (B) बीकानेर और जैसलमेर

राजस्थान बजट 2026-27 में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मुख्य रूप से बीकानेर और जैसलमेर जिलों में 2,950 करोड़ रुपये की लागत से नए सोलर पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव है।

Q15. ‘मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना’ के तहत ऋण सीमा को ₹1 लाख से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?

(A) ₹1.25 लाख

(B) ₹1.50 लाख

(C) ₹2.00 लाख

(D) ₹2.50 लाख

उत्तर: (B) ₹1.50 लाख

Q16. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस जिले के ‘ खुड़ी’ (Khuri) में अल्ट्रा-लक्जरी स्पेशल टूरिज्म जोन विकसित किया जाएगा?

(A) जैसलमेर

(B) जोधपुर

(C) बीकानेर

(D) उदयपुर

उत्तर: (A) जैसलमेर

Q17. डिजिटल कृषि मिशन के तहत कृषि सूचना और प्रबंधन के लिए कौन सी प्रणाली विकसित की जाएगी?

(A) Raj-Krishi

(B) Raj-AIMS

(C) Agri-Portal

(D) Rajasthan-E-Kisan

उत्तर: (B) Raj-AIMS

Raj-AIMS : (Rajasthan Agriculture Information and Management System)

Q18. राजस्थान बजट 2026-27 के अनुसार प्रदेश के किस जिले में नया “वॉर म्यूजियम” (War Museum) स्थापित किया जाएगा?

(A) सीकर

(B) चूरू

(C) झुंझुनूं

(D) बीकानेर

उत्तर: (C) झुंझुनूं

Q19. राजस्थान बजट 2026-27 के अनुसार आम उत्कृष्टता केंद्र कहां स्थापित किया जाएगा?

(A) बांसवाड़ा

(B) जोधपुर

(C) जयपुर

(D) जैसलमेर

उत्तर: (A) बांसवाड़ा

Q20. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026 के तहत युवाओं को कितने रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान है?

(A) ₹2 लाख

(B) ₹5 लाख

(C) ₹10 लाख

(D) ₹20 लाख

उत्तर: (C) स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ₹10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन देने की घोषणा की गई है।

Leave a Comment