बनास नदी के आसपास विकसित सभ्यताओं को सम्मिलित रूप से बनास सभ्यता कहा जाता है, बनास सभ्यता का महत्वपूर्ण स्थल आहड़ है अतः इसे आहड़ सभ्यता (संस्कृति) भी कहा जाता है। यह राजस्थान के उदयपुर जिले में आयड़ (बेड़च) नदी के तट पर विकसित एक महत्वपूर्ण ताम्रपाषाणकालीन पुरातात्विक स्थल है। यह सभ्यता लगभग 4000 वर्ष पुरानी है।
सभ्यता के अन्य नाम
- ताम्रवती नगरी: यहाँ तांबा गलाने का मुख्य व्यवसाय था और तांबे के उपकरण बहुतायत में मिले हैं, इसलिए इसे यह नाम दिया गया।
- आघाटपुर या आघाट दुर्ग: प्राचीन शिलालेखों में इसका उल्लेख इस नाम से भी मिलता है।
- धुलकोट: स्थानीय लोग इसे मिट्टी का टीला कहते हैं, जिसका अर्थ धुलकोट है।
- बनास संस्कृति: चूंकि यह बनास नदी के जलग्रहण क्षेत्र में विकसित हुई, इसे बनास संस्कृति भी कहा जाता है।
नदी – आयड़
खोज : अक्षय कीर्ति व्यास (1953 ई.)
उत्खननकर्ता-
- रतनचन्द्र अग्रवाल (1954-55)
- एच.डी. सांकालिया (हसमुख धीरज लाल सांखलिया)
- वी. एन. मिश्रा
सभ्यता से प्राप्त अवशेष-
- अनाज रखने के मृदभांड जिन्हें गोरे, कोठ व बंकोठ कहते हैं
- भवन निर्माण में कच्ची ईंटों का प्रयोग तथा मिट्टी में क्वार्टज व चिप्स के टुकड़े प्रयोग में लिए जाते थे।
- यहाँ से टेराकोटा की वृषभ आकृतियां मिली है जिन्हें बनासियन बुल कहा जाता है।
- तांबा गलाने की भट्टियां
- मापतोल के बांट-व्यापारिक नगर
- शव के साथ आभूषण दफनाने के साक्ष्य
- दो मुहँ का चूल्हा व सिलबट्टा
- रंगाई व छपाई के अवशेष
- एक घर से 6 चूल्हे (सामूहिक भोजन की जानकारी)
- फसलें- चावल, गेहूँ, जौ
- बस्तियों के आठ स्तर
- अपोलो के चित्र वाला सिक्का (यूनान से संबंध के प्रमाण)
- मृदभांड – काले व लाल रंग के (कृष्ण- लोहित मृदभांड)
- बिना हत्थे का जलपात्र-ईरान
- पिस-लाजुली [बाह्य संपर्क (ईरान) के प्रमाण
आहड़ संस्कृति से संबंधित स्थल – पिंड पांडलिया, अलोद, गिलुंड, बालाथल, ओझियाना, पंछमता, निम्बाहेड़ा
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
आहड़ का सबसे लंबा उत्खनन 1961-62 के दौरान एच. डी. सांकालिया, डेकन कॉलेज पूना, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग राजस्थान तथा मेलबोर्न विश्वविद्यालय आस्ट्रेलिया के संयुक्त तत्वाधान में किया है।
आहड़ में गंगोदभव नामक एक प्राचीन कुंड है जिसका पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में महत्व है।
Q. निम्नलिखित में से आहड़ संस्कृति से संबंधित पुरास्थल नहीं है?
(A) बालाथल
(B) गिलूण्ड
(C) बागोर
(D) ओजियाना
Answer: C