January 2026 Rajasthan Current Affairs in Hindi
Rajasthan Current Affairs January 2026 In Hindi I Rajasthan Current Affairs Quiz January 2026 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स जनवरी 2026 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स प्रश्न जनवरी 2026
राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न जनवरी 2026
Q1. हाल ही में राजस्थान के किस जिले के कृषि उत्पाद को GI Tag दिया गया है?
(a) नागौर
(b) पाली
(c) जोधपुर
(d) जयपुर
Answer: A
नागौर के अश्वगंधा को जीआई टैग मिल गया है। नागौरी अश्वगंधा राजस्थान का 22वां जीआई टैग उत्पाद है, जबकि कृषि क्षेत्र में यह दूसरा है।
Q2. हाल ही में राज्य सरकार ने ई-गवर्नेस प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए जनआधार को किस एप से जोड़ा है?
(a) उमंग
(b) जन संपर्क पोर्टल
(c) डिजीलॉकर
(d) मोबाइल सेवा
Answer: C
Q3. नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड 2026 में पशु टुकड़ी का नेतृत्व किसके द्वारा किया जाएगा?
(a) महेंद्र सिंह गराटी
(b) संध्या महला
(c) प्रिया शर्मा
(d) सुमेर सिंह खदाव
Answer: D
Q4. हाल ही में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत् किस मंदिर के विकास कार्य प्रारंभ किए हैं?
(a) केशवरायपाटन मंदिर, बूँदी
(b) बाबा रामदेव मंदिर, जैसलमेर
(c) सालासर बालाजी मंदिर, सीकर
(d) तनोट राय माता मंदिर, जैसलमेर
Answer: A
Q5. हाल ही में चार वर्षों का परीक्षा शेड्यूल जारी करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय कौन-सा बन गया है?
(a) जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर
(b) राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर
(c) मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर
(d) महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर
Answer: B
Q6. हाल ही में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े द्वारा विमोचित पुस्तक वंडर गाइज : द लास्ट ट्रेजर ऑफ स्पार्किंगटन के लेखक कौन है?
(a) पूनमचंद गोदारा
(b) भोगीलाल पाटीदार
(c) रूपल आदित्य
(d) सोनाली सुथार
Answer: C
Q7. नई दिल्ली में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप की सीनियर इंडीविजुवल श्रेणी में राज्य के किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है?
(a) अनुष्का भाटी
(b) अवनि लेखरा
(c) मोना अग्रवाल
(d) गीतांजलि चौहान
Answer: A
Q8. राजस्थान सरकार के किस विभाग द्वारा भामाशाह नीति 2025 को स्वीकृति दी गई है?
(a) सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग
(b) पयर्टन विभाग
(c) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
(d) शिक्षा विभाग
Answer: D
Q9. एशियन राइफल / पिस्टल चैम्पियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व राजस्थान के कितने खिलाड़ियों द्वारा किया जाएगा?
(a) 4
(b) 11
(c) 10
(d) 15
Answer: A
Q10. राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ ‘सौंध माटी आदि धरोहर प्रलेखन योजना’ का नोडल विभाग कौन-सा है?
(a) वन विभाग
(b) राजस्व विभाग
(c) जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
(d) गृह विभाग
Answer: C
Q11. हाल ही में राज्य की अत्याधुनिक पचपदरा रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था किसको दी गई है?
(a) राजस्थान पुलिस
(b) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
(c) बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स
(d) इंटेलिजेंस ब्यूरो
Answer: B
Q12. राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति 2025 से संबंधित कौन-सा कथन असत्य है?
(a) नीति का अनुमोदन 30 दिसंबर, 2025 को किया गया।
(b) नीति का उद्देश्य सड़क पर चलने पर अयोग्य एवं प्रदूषणकारी वाहनों को नष्ट करना है।
(c) नीति के तहत् 25 वर्ष से अधिक पुराने सरकारी वाहन भी स्क्रैप किए जा सकेंगे।
(d) सीओडी के आधार पर नए वाहन की खरीद पर मोटर वाहन कर में 50% तक की छूट का लाभ भी मिल सकेगा।
Answer: C
इस नीति के अनुसार 15 साल से पुराने सभी सरकारी वाहन और निजी कार मालिकों द्वारा अपनी मर्जी से दिए गए वाहन स्क्रैप किए जाएंगे। जो मालिक अपना पुराना वाहन स्क्रैप करवाकर नया वाहन खरीदेंगे उन्हें मोटर वाहन टैक्स पर अतिरिक्त छूट मिलेगी।
Q13. राजस्थान के किस जिले में 15 हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने सामूहिक घूमर नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
(a) जोधपुर
(b) उदयपुर
(c) जयपुर
(d) चित्तौड़गढ़
Answer: D
Q14. हाल ही राज्य में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पहली बार किस व्यवस्था को लागू किया गया है?
(a) वर्चुचल नेट मीटरिंग
(b) ग्रुप नेट मीटरिंग
(c) a व b दोनों
(d) सोलर रूप टोप
Answer: C
राजस्थान में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में पहली बार वर्चुअल नेट मीटरिंग और ग्रुप नेट मीटरिंग की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे छत या सीमित जगह न होने पर भी उपभोक्ता सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकेंगे और बिल समायोजन में छूट मिलेगी।
Q15. राजस्थान एआई एमएल पॉलिसी-2026 का अनुमोदन कब किया गया?
(a) 29 दिसंबर, 2025
(b) 30 दिसंबर, 2025
(c) 31 दिसंबर, 2025
(d) 01 जनवरी, 2026
Answer: B
Q16. राजस्थान में शौर्य पर्यटन सर्किट कहाँ विकसित किया जाएगा?
(a) जैसलमेर
(b) बीकानेर
(c) बाड़मेर
(d) फलोदी
Answer: A
Q17. ग्राउंडवॉटर स्ट्रैटेजी समिट 2025 का आयोजन कहाँ किया गया?
(a) ब्रह्माकुमारी संस्थान, सिरोही
(b) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर
(c) सेंट खुहड़ी, जैसलमेर
(d) रामलीला मैदान, जोधपुर
Answer: B
Q18. राज्य स्तरीय राजस्थान युवा एवं खेल महोत्सव 2026 का आयोजन कब किया जाएगा?
(a) 4 से 7 जनवरी
(b) 1 से 4 जनवरी
(c) 7 से 12 जनवरी
(d) 6 से 13 जनवरी
Answer: C
राज्य स्तरीय राजस्थान युवा एवं खेल महोत्सव 2026 का आयोजन 7 से 12 जनवरी के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम में किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 50 हजार, द्वितीय स्थान पर 25 हजार और तृतीय स्थान पर 10 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जायेगे।
