December 2025 Rajasthan Current Affairs in Hindi: राजस्थान करंट अफेयर्स Question RPSC, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है।

राजस्थान डेली करंट अफेयर्स प्रश्न दिसंबर 2025
Rajasthan Current Affairs December 2025 In Hindi I Rajasthan Current Affairs Quiz December 2025 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स दिसंबर 2025 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स प्रश्न दिसंबर 2025
राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न दिसंबर 2025
Q1. बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव का आयोजन कब किया जाएगा?
(A) 1–3 जनवरी
(B) 9–11 जनवरी
(C) 5–7 जनवरी
(D) 15–17 जनवरी
Answer: B
Q2. अटल काव्य स्मारक और अटल लोकतंत्र उपवन का निर्माण किस जिले में किया जाएगा?
(A) अलवर
(B) जयपुर
(C) बीकानेट
(D) पाली
Answer: B
मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में अटल काव्य स्मारक का निर्माण होगा। इसमें ई-लाइब्रेरी, पुस्तकालय की सुविधा होगी। इसके लिए इस पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
Q3. राजस्थान लोकायुक्त सचिवालय के लोगो (प्रतीक चिह्न) का अनावरण किसके द्वारा किया गया है?
(A) हरिभाऊ किशनराव बागडे
(B) नरेंद्र मोदी
(C) अमित शाह
(D) बी. श्रीनिवास
Answer: D
Q4. राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने कयाकिंग और कैनोइंग का स्थायी केंद्र कहाँ विकसित करने का फैसला लिया है?
(A) जयपुर
(B) उदयपुर
(C) जोधपुर
(D) सीकर
Answer: B
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद ने उदयपुर की फतहसागर झील में कयाकिंग और कैनोइंग का स्थायी केंद्र विकसित करने का फैसला लिया है।
Q5. फ्रांस के मैंस फॉयल फेंसिंग वर्ल्डकप में राजस्थान के किस खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में हुआ है?
(A) गजेंद्र सिंह
(B) लोकेश जैन
(C) नरेंद्र कुमार मीणा
(D) प्रकृति शर्मा
Answer: A
पेरिस में 9 से 11 जनवरी 2026 तक होने वाली वर्ल्ड कप फेंसिंग चैम्पियनशिप के लिए जयपुर के गजेन्द्र सिंह का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इस चैम्पियनशिप का आयोजन फेंसिंग डि. ऐसक्राइम द्वारा किया जा रहा है।
Q6.हाल ही में रिफ-2026 का कल्चरल ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है?
(A) विक्रमसिंह राठौड़
(B) सीमा राठौड़
(C) मधु (मायूमी)
(D) डॉ. सौम्या गुर्जर
Answer: C
Q7. हाल ही में राजस्थान की किस झील को रामसर साइट का दर्जा दिया गया है?
(A) सिलीसेढ़ झील, अलवर
(B) नक्की झील, सिरोही
(C) तलवाड़ा झील, बाँसवाड़ा
(D) पिछोला झील, उदयपुर
Answer: A
सिलीसेढ़ झील को राजस्थान की पांचवीं और देश की 96 रामसर साइट घोषित किया गया है।
राजस्थान में अब 5 रामसर स्थल हो गए हैं-
1. केवलादेव (भरतपुर) (1981)
2. सांभर झील (1990)
3. खींचन (फलोदी) (जून 2025)
4. मेनार (उदयपुर) (जून 2025)
5. सिलीसेढ़ झील (अलवर) (दिसंबर 2025)
Q8. हाल ही में राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार समारोह में डिजाइन इनोवेशन अवॉर्ड-2023 से किसे सम्मानित किया गया है?
(A) कविता चौधरी
(B) धाफा देवी
(C) a और b दोनों
(D) दीपाली शर्मा
Answer: C
Q9. हाल ही में राज्य के किस महोत्सव में 5100 विद्यार्थियों ने एक साथ चित्रकारी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
(A) घूमर महोत्सव
(B) आभानेरी उत्सव
(C) मरु महोत्सव
(D) गागरोन दुर्ग चित्रकला महोत्सव
Answer: D
Q10. हाल ही मे मिशन समृद्ध दीदी अभियान किसके द्वारा शुरू किया गया है?
(A) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान
(B) बिट्स
(C) राजीविका
(D) निफ्ट
Answer: C
Q11. हाल ही में जयपुर का पहला राजकीय विधि महाविद्यालय कहाँ शुरू किया गया है?
(A) सांगानेर
(B) चौंप
(C) आमेर
(D) सिंधी कैम्प
Answer: A
सांगानेर क्षेत्र में जयपुर जिले का प्रथम राजकीय विधि महाविद्यालय प्रारंभ किया गया है। इस महाविद्यालय में तीन वर्षीय एल.एल.बी. पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा जिसकी 120 सीटों पर प्रवेश के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति प्राप्त हो चुकी है और प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।
Q12. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के 42वें अध्यक्ष कौन निर्वाचित हुए हैं?
(A) चंचल मिश्रा
(B) राजीव सोगरवाल
(C) संजीव शर्मा
(D) जोगाराम पटेल
Answer: B
Q13. राजस्थान के सभी आँगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित आँगनबाड़ी ओलम्पिक खेल की थीम क्या रखी गई है?
(a) खेल-खेल में सीखो
(b) खेल के रंग, बिहार के संग
(c) पधारो म्हारे देश
(d) पधारो म्हारे राजस्थान, जीतो सारा हिन्दुस्तान
Answer: A
आंगनबाड़ी ओलंपिक खेल 2025
- राजस्थान सरकार ने प्रारंभिक बाल्यावस्था के शिक्षार्थियों के शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास को सुदृढ़ करने के लिए सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तीन दिवसीय आंगनबाड़ी ओलंपिक खेल 2025 की शुरुआत की है।
- यह कार्यक्रम आईसीडीएस के ECCE (Early Childhood Care and Education) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सामुदायिक सहभागिता और प्रारंभिक अवस्था में बाल स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।
- इस वर्ष की थीम “खेलो और सीखो” रखी गई है, जिसमें पारंपरिक एवं स्थानीय खेलों को मिलाकर गतिविधियाँ कराई जा रही हैं।
- खेलों को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है: 3–4 वर्ष और 4–6 वर्ष।
Q14. राजस्थान के किस स्कीट शूटर ने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप (शॉटगन) में मास्टर्स कैटेगरी का गोल्ड मेडल जीता?
(A) अपूर्वी चंदेला
(B) मनोज कुमार
(C) सरोश खान
(D) राजवर्धन सिंह राठौड़
Answer: C
राजस्थान के स्कीट शूटर सरोश खान ने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप (शॉटगन) में मास्टर्स कैटेगरी का गोल्ड मेडल जीता। नई दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज यह चैम्पियनशिप आयोजित की गई थी। कोटा हाड़ौती के सरोश ने कोटा और राजस्थान का नाम रोशन किया।
Q15. 21-22 दिसंबर 2025 रणकपुर जवाई बांध महोत्सव 2025 का आयोजन कहां हुआ?
(A) राजसमंद
(B) भीलवाड़ा
(C) पाली
(D) कोटा
Answer: C
Q16. CSIR की स्मार्ट विलेज पहल का शुभारंभ कहाँ से किया गया?
(A) मुहाना मंडी, जयपुर
(B) सवाईपुरा (पाली)
(C) कांकांणी, जोधपुर
(D) फतेहसागर, उदयपुर
Answer: B
इस पहल के अंतर्गत भारत के विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में स्थित छह ग्रामों का चयन किया गया है। इनमें राजस्थान के पाली जिले के सवाईपुरा गांव को गर्म व शुष्क जोन में शामिल किया गया हैं।
यह परियोजना स्वदेशी सीएसआईआर प्रौद्योगिकियों के माध्यम से प्रमुख ग्राम विकास संकेतकों में सुधार करते हुए समग्र ग्राम विकास पर केंद्रित है, जो “लैब टू लैंड” के मार्गदर्शक सिद्धांत का अनुसरण करती है।
Q17. एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत मारवाड़ महोत्सव का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
(A) भुवनेश्वर
(B) कटक
(C) संबलपुर (खेतराजपुर), ओडिशा
(D) राउरकेला
Answer: C
Q18. 21 दिसम्बर को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ‘रन फॉर जयपुर’ का आयोजन कहाँ किया गया है?
(A) अल्बर्ट हॉल
(B) हवा महल
(C) आमेर
(D) सांगानेर
Answer: A
- 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में अल्बर्ट हॉल से रन फॉर जयपुर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित यह आयोजन सड़क सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Q19. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार’ से किसे सम्मानित किया गया है?
(A) रूमा देवी
(B) जितेंद्र सिंह राणावत
(C) गायत्री रानी
(D) ओम प्रकाश शर्मा
Answer: C
Q20. हाल ही में कोणार्क कोर के अधीन आने वाली गोल्डन कटार का युद्धाभ्यास कहाँ आयोजित किया गया है?
(A) जैसलमेर से श्रीगंगानगर
(B) बाड़मेर से कच्छ
(C) बाड़मेर से श्रीगंगानगर
(D) जोधपुर से कच्छ
Answer: B
Q21. इंदौर में आयोजित वेस्टर्न इंडिया राष्ट्रीय स्तरीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राज्य की किस खिलाड़ी ने पदक जीता है?
(A) मनीषा प्रजापत
(B) चाँदनी प्रजापत
(C) अरुंधति चौधरी
(D) a और b दोनों
Answer: D