राजपूताना मध्य भारत सभा के प्रथम अधिवेशन का अध्यक्ष कौन था?
(A) विजय सिंह पथिक
(B) चाँदकरण सुराणा
(C) केसरी सिंह बारहठ
(D) जमनालाल बजाज
Answer: D
राजपूताना मध्य भारत सभा के प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष जमनालाल बजाज थे। और उपाध्यक्ष गणेश शंकर विद्यार्थी थे।
राजपूताना मध्य भारत सभा की स्थापना 1919 ई. को दिल्ली कांग्रेस अधिवेशन के समय चाँदनी चौक के मारवाड़ी पुस्तकालय में की गई थी।
राजपूताना मध्य भारत सभा का दूसरा अधिवेशन 29 दिसम्बर 1919 में अमृतसर में आयोजित गया, जबकि मार्च 1920 में तीसरा अधिवेशन जमनालाल बजाज की अध्यक्षता में अजमेर में आयोजित किया गया।
दिसंबर 1920 में कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन के समय सभा ने देशी राज्यों के 400 प्रतिनिधियों का एक विशाल सम्मेलन (चौथा अधिवेशन) आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता गणेश नारायण सोमानी ने की थी।
‘राजपूताना मध्य भारत सभा’ का तीसरा अधिवेशन 1920 ई. में कहाँ सम्पन्न हुआ?