खैरथल में खुलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसलिंग एकेडमी
केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव के समापन समारोह में खैरथल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसलिंग एकेडमी खोलने की घोषणा की।
श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अलवर लोकसभा क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं में अपार क्षमता है। उसको निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले, प्रदेश व देश का नाम रौशन करने को दृष्टिगत रखते हुए यहां के युवाओं को यह उपहार दिया गया है। उन्होंने कहा कि एकेडमी में कुश्ती के खिलाडियों को आधुनिक संसाधनों व तकनीक के माध्यम से विश्व स्तरीय प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस घोषणा का खिलाडियों व खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ स्वागत कर कहा कि इससे न केवल जिले में खेलों को बढावा मिलेगा बल्कि प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारकर आगे बढने का अवसर मिलेगा।
