राज्य सरकार ने 1989 बैच के आईएएस अफसर वी श्रीनिवास को राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनाया है। सुधांश पंत के रिलीव होने के साथ ही श्रीनिवास सोमवार (17 नवंबर) को चार्ज लेंगे।
वी श्रीनिवास राजस्थान के नए मुख्य सचिव बने
राज्य सरकार ने 1989 बैच के आईएएस अफसर वी श्रीनिवास को राजस्थान का नया मुख्य सचिव बनाया है। सुधांश पंत के रिलीव होने के साथ ही श्रीनिवास सोमवार (17 नवंबर) को चार्ज लेंगे।
- वी श्रीनिवास केंद्रीय प्रशासनिक सुधार, लोक शिकायत, पेंशन्स और पेंशनर्स कल्याण विभाग के सचिव थे। अब राजस्थान के मुख्य सचिव बनाए गए हैं।
- श्रीनिवास बीते 7 साल से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे और 14 नवंबर को उन्हें केंद्र सरकार ने कार्यमुक्त किया था।
- श्रीनिवास का मुख्य सचिव के रूप में कार्यकाल सितंबर 2026 तक रहेगा।
राजस्थान में लंबा प्रशासनिक अनुभव
वी. श्रीनिवास 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान में उनका प्रशासनिक अनुभव काफी विस्तृत रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भीलवाड़ा के उपखंड अधिकारी के रूप में की, इसके बाद निंबाहेड़ा में भी एसडीएम रहे।
साल 1995 से 1998 के दौरान उन्होंने जलग्रहण विकास एवं मृदा संरक्षण विभाग के निदेशक के रूप में काम किया। इसके अलावा वे पाली और जोधपुर के जिलाधिकारी भी रहे।
वी. श्रीनिवास का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ था, जहां उन्होंने हैदराबाद के ओस्मानिया विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एम.टेक पूरा किया।
Q1. निम्न में से राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे?
(A) किशन पुरी
(B) भगवत सिंह मेहता
(C) के. राधाकृष्णन
(D) एस. डब्ल्यू. शिवेश्वर्कर
Answer: C
राज्य में सन् 1958 में प्रथम बार, राज्य सरकार द्वारा राजस्थान संवर्ग के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी की नियुक्ति मुख्य सचिव के रूप में की गई। राजस्थान के पहले मुख्य सचिव श्री के. राधाकृष्णन (1949) थे।
Q2. मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त होने वाले अधिकारी का निम्न द्वारा चयन किया जाता है?
(A) राज्यपाल
(B) गृह मंत्री
(C) राष्ट्रपति
(D) मुख्यमंत्री
Answer: D
NOTE: संसदीय सचिवों की नियुक्ति मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों को उनके कर्तव्यों में सहायता करने के लिए की जाती है। वे राज्य विधानमंडल के सदस्य होते हैं।
