केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2024 में राजस्थान ने जल प्रबंधन, संरक्षण और नवाचार के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है।
राजस्थान का 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
- खरलां जल उपभोक्ता संगम, श्रीगंगानगर – सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ श्रेणी में तृतीय स्थान
- श्री बजरंग लाल जैथू (सीकर) – जल क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति (पश्चिम क्षेत्र) में प्रथम पुरस्कार
- अंबुजा फाउंडेशन, जयपुर – सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज श्रेणी में द्वितीय स्थान
- बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी – सर्वश्रेष्ठ संस्थान (इनसाइड कैंपस) उपश्रेणी में द्वितीय-संयुक्त स्थान
राजस्थान के इन उत्कृष्ट योगदानों ने पूरे देश में हमारी पहचान को और सशक्त किया है।
राजस्थान को जल संचयन और जन भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश के तीन सर्वश्रेष्ठ राज्यों में तृतीय श्रेणी में स्थान मिला।
राजस्थान 3.64 लाख संरचनाओं के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रथम तेलंगाना, दूसरा छत्तीसगढ़ रहा
पुरस्कार वितरण
- प्रथम श्रेणी: भीलवाड़ा, बाड़मेर – ₹2 करोड़
- द्वितीय श्रेणी: जयपुर, उदयपुर – ₹1 करोड़
- तृतीय श्रेणी: अलवर, डूंगरपुर, बाटां, चित्तौड़गढ़, सीकर – ₹25 लाख
