21. ‘घुड़ला नृत्य’ को निम्नलिखित किस संस्थान के द्वारा संरक्षण दिया गया?
(a) जवाहर कला केन्द्र
(b) राजस्थान संगीत नाटक अकादमी
(c) रूपायन संस्थान
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Answer: C
22. महाराणा प्रताप का दरबारी पंडित कौन था?
(a) रामचरण
(b) चंद्रमौलिमिश्र
(c) चंद्रथर
(d) चक्रपाणि मिश्र
Answer: D
23. निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तु आहड़ सभ्यता के स्थलों से संबंधित नहीं हैं?
(a) चावल
(b) कृष्ण-लोहित मृद्भाण्ड
(c) ताँबे की वस्तुएँ
(d) चित्रित धूसर मृद्भाण्ड
Answer: D
24. निम्नलिखित में से किन अभिलेखों में प्रतिहारों को गुर्जर कहा गया है?
A. नीलगुण्ड, B. देवली, C. राधनपुर, D. कराड़
कूट:
(a) केवल A व D
(b) केवल A, C व D
(c) केवल A, B व C
(d) A, B, C, D
Answer: D
25. निम्नलिखित सूची में से उन नेताओं को चुनिए जिन्होंने बिजोलिया किसान आंदोलन में भाग लिया-
I. साधू सीताराम दास
II. विजयसिंह पथिक
III. माणिक्यलाल वर्मा
IV. नारायणजी पटेल
सही कूट चुनिए
(b) I और II
(b) I, II और III
(c) I, II और IV
(d) I, II, III और IV
Answer: D
26. मादलिया नामक आभूषण कहाँ पहना जाता है?
(a) भुजाओं में
(b) ललाट पर
(c) गले में
(d) कलाई में
Answer: C
27. कितने सोपानों में सिरोही का राजस्थान में विलय हुआ?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
Answer: B
28. किस दुर्ग का प्रवेश द्वार ‘नौलखा दरवाजा’ के नाम से जाना जाता है?
(a) चित्तौड़
(b) सिवाना
(c) रणथम्भौर
(d) जालोर
Answer: C
29. देवनारायणजी की फड़ बांचते समय किस वाद्य यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
(a) रावणहत्था
(b) जंतर
(c) ताशा
(d) माठ
Answer: B
30. डूंगरपुर राज्य प्रजामण्डल की स्थापना कब हुई थी?
(a) 1941 ई.
(b) 1943.
(c) 1944 ई.
(d) 1942 ई.
Answer: C
डूंगरपुर प्रजामंडल की स्थापना 1 अगस्त 1944 ई. में की गई थी। डूंगरपुर प्रजामंडल की स्थापना भोगीलाल पांड्या, हरिदेव जोशी और गौरीशंकर उपाध्याय के द्वारा की गई थी।
भोगीलाल पांड्या को “वागड़ का गांधी” कहा जाता है। डूंगरपुर प्रजामंडल ने स्कूल चलाने के लिए प्रयाण सभा का आयोजन किया था।
31. सरदार रिसाला का गठन किस शासक के शासन काल में हुआ था?
(a) महाराजा भीमसिंह
(b) महाराजा विजयसिंह
(c) महाराजा उम्मेद सिंह
(d) महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय
Answer: D
32. कौन-सा सम्प्रदाय ‘हंस सम्प्रदाय’ के नाम से भी जाना जाता है?
(a) निम्बार्क सम्प्रदाय
(b) विश्नोई सम्प्रदाय
(c) गौड़ीय सम्प्रदाय
(d) वल्लभ संप्रदाय
Answer: A
33. 1857 के विद्रोह के समय आउवा के ठाकुर कुशालसिंह को मेवाड़ के किस स्थान के सामन्त ने अपने यहाँ शरण दी?
(a) भीण्डर
(b) आसीन्द
(c) कोठारिया
(d) बदनोर
Answer: C
34. स्थान जहाँ, आऊवा ठाकुर कुशाल सिंह ने अपना अन्तिम समय व्यतीत किया, वह था-
(a) आऊवा
(b) उदयपुर
(c) कोठारिया
(d) नीमच
Answer: B
35. किस पुरा स्थल पर चित्रित शैलाश्रय प्राप्त हुए हैं?
(a) कालीबंगा
(b) बणावली
(c) बैराठ
(d) आहड़
Answer: C
36. तुर्रा कलंगी लोकनाट्य में ‘तुर्रा’ निम्नलिखित में से किसका प्रतीक है?
(a) शिव
(b) पार्वती
(c) सरस्वती
(d) दुर्गा
Answer: A
37. बादल विलास व उदयविलास महल किस झील के किनारे अवस्थित हैं?
(a) फतेहसागर
(b) अन्नासागर
(c) गैब सागर
(d) राजसमन्द झील
Answer: C
बादल विलास और उदयविलास महल गैब सागर झील के किनारे स्थित हैं। दोनों महल राजस्थान के डूंगरपुर में स्थित हैं।
38. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(पुस्तकें) (लेखक)
(a) हाला झाला री कुण्डलियाँ – इसरदास बारहठ
(b) गुणभाषा – हेमकवि
(c) महादेव पार्वती री वेलि – शिवदास गाडण
(d) राव जैतसी रो छन्द – बीठू सूजा
Answer: C
महादेव पार्वती री वेली को कवि किसनो द्वारा लिखा गया था।
39. राजस्थान की पहली बालक जनजाति हॉकी एकेडमी कहाँ स्थित है?
(a) डूंगरपुर
(b) बाँसवाड़ा
(c) उदयपुर
(d) प्रतापगढ़
Answer: C
40. डॉ. एल.पी. टैस्सीटोरी ने राजस्थानी भाषा के कितने प्रकार बताए है?
(a) दो
(b) सात
(c) पाँच
(d) एक
Answer: A