अगस्त 2025 में जयपुर में विभिन्न सौन्दर्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रमुख विजेता युवतियाँ इस प्रकार है-
(1) मिस टीन दीवा 2025– विजेता- दिव्या वाधवा (अहमदाबाद) दिव्या अब मिस टीन इन्टरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी)
रनर अप- आरना चतुर्वेदी
(2) मिस टीन अर्थ 2025 : विजेता- लीह रेयास (क्यूबा)
फर्स्ट रनर-अप- मिशा (कनाडा)
(3) मिस ओशियन वर्ल्ड : विजेता- इवालिन नीम मोहम्मद सल्लेह (सूडान)
फर्स्ट रनर अप- पारूल सिंह (जयपुर)
(यह आयोजन ग्रासफील्ड वैली (दिल्ली रोड) जयपुर में हुआ)
(4) मिस यूनिवर्स इण्डिया 2025 : विजेता- मनिका विश्वकर्मा (गंगानगर, राजस्थान )
- राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इण्डिया 2025 की विजेता बनी। यह प्रतियोगिता सीतापुरा जयपुर में आयोजित हुई जिसमें देशभर की 48 सुंदरियों ने भाग लिया।
- मनिका विश्वकर्मा अब नवम्बर 2025 में आयोजित होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
भारत और मिस यूनिवर्स की गौरवशाली विरासत
- सुष्मिता सेन (1994) – मिस यूनिवर्स जीतने वाली पहली भारतीय।
- लारा दत्ता (2000) – दूसरी भारतीय विजेता।
- हर्नाज़ संधू (2021) – दो दशकों बाद भारत के लिए तीसरा ताज।
Read Also:
7वें खेलो इंडिया नेशनल यूथ गेम्स में राजस्थान ने कुल कितने पदक जीते?
