नाहरगढ़ जैविक उद्यान में जल्द ही हिमालयन भालू का जोड़ा देखने को मिलेगा। जम्मू के जम्बू चिड़ियाघर से एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत इसे लाया जाएगा।
इसके बदले नाहरगढ़ से मगरमच्छ, जरख और चिंकारा का एक-एक जोड़ा जम्मू भेजा जाएगा। यह अदला-बदली दोनों उद्यानों में प्रजातियों की विविधता बढ़ाने के लिए की जा रही है।
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में पहली बार हिमालयन भालू का जोड़ा देखने को मिलेगा, जम्मू के जम्बू चिड़ियाघर से एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत इसे लाया जाएगा।