उत्तराखंड के देहरादून में चल रही 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में राजस्थान की प्रतिभाशाली शूटर लवण्या कंवर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिल्वर मेडल जीतकर जयपुर व राजस्थान का नाम गौरवान्ति किया है।
कोच योगेश शेखावत ने बताया कि 8 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चल रही प्रतियोगिता में लवण्या ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में 266 अंकों का शानदार स्कोर करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है।
लवण्या पहले भी कई शूटिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। उनके समर्पण और निरंतर प्रयास ने उन्हें शूटिंग के क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाई है। उनकी सफलता के पीछे परिवार का सहयोग और कोच का मार्गदर्शन अहम भूमिका निभा रहा है।
जयपुर की इस युवा शूटर की सफलता ने प्रदेश की अन्य युवा बालिकाओं को भी प्रेरित किया है कि अगर लगन और मेहनत हो तो हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।