WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मथुरादास माथुर अवॉर्ड की घोषणा: महिपाल, कार्तिक और यथार्थ चयनित

मथुरादास माथुर अवॉर्ड की घोषणा: महिपाल, कार्तिक और यथार्थ चयनित-https://myrpsc.in

मथुरादास माथुर अवॉर्ड की घोषणा: महिपाल, कार्तिक और यथार्थ चयनित

राजस्थान क्रिकेट के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शुमार मथुरादास माथुर अवॉर्ड की घोषणा सोमवार को जयपुर क्लब में की गई। वर्ष 2024-25 के लिए सीनियर वर्ग में रणजी कप्तान महिपाल लोमरोर, जूनियर वर्ग में कार्तिक शर्मा और सब जूनियर वर्ग में यथार्थ भारद्वाज को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स के रूप में चुना गया।

इन सभी को 6 सितंबर को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पूर्व रणजी खिलाड़ी वेद आहुजा की अध्यक्षता वाली चयन समिति इन खिलाड़ियों का वर्ष भर के प्रर्दशन के आधार पर सर्वसम्मत से चयन किया है।

चयन समिति में पूर्व रणजी कप्तान संजय व्यास, शरद जोशी, रोहित झालानी व गौरव शर्मा शामिल थे। अवार्ड्स के तहत नकद पुरस्कार के अलावा सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस, स्मृति चिह्न व क्रिकेट किटबैग प्रदान किए जाते हैं।

इससे पूर्व 2017 में भी महिपाल लोमरोर को अवॉर्ड मिल चुका है। अब 5 वर्ष बाद उन्हें दूसरी बार यह पुरस्कार दिया जा रहा है। इससे पहले यह अवार्ड पंकज सिंह, अनिकेत चौधरी, अशोक मेनारिया को 2 बार मिल चुका है।

मथुरादास माथुर अवार्ड की शुरुआत 1994 में

मथुरादास माथुर अवार्ड की शुरुआत राजस्थान ब्लूज क्रिकेट क्लब की ओर से 1994 में की गई और तब सीनियर वर्ग में गगन खोड़ा और जूनियर वर्ग में देवेन्द्र पाल सिंह को यह पुरस्कार दिया गया था। तब से ये पुरस्कार राजस्थान की क्रिकेट में निरन्तर दिए जा रहे हैं। राजस्थान के रणजी स्टार पंकज सिंह, अशोक मेनारिया और अनिकेत चौधरी तो इस पुरस्कार को दो बार प्राप्त कर चुके हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!