खैरथल-तिजारा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा की प्रिंसिपल नीलम यादव को बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा।

खैरथल-तिजारा की शिक्षिका नीलम यादव राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित
राजस्थान के सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल नीलम यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची में जगह बनाई है। यह सम्मान उन्हें शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में नीलम को नेशनल अवार्ड मिलेगा।
राजस्थान से कुल छह शिक्षकों के नाम पुरस्कार के लिए भेजे गए थे। सात अगस्त को नेशनल जूरी ने ऑनलाइन साक्षात्कार लिया था। नेशनल अवार्ड के तहत नीलम को सिल्वर मेडल, सर्टिफिकेट के साथ 50 हजार रुपए की राशि भी दी जाएगी।
अपनी इस उपलब्धि को लेकर नीलम ने बताया कि 1993 में शिक्षा विभाग में उन्होंने वरिष्ठ अध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की। इसके बाद 2004 से 2015 तक उन्होंने व्याख्याता पद पर कार्य किया और वर्ष 2015 से विद्यालय की प्राचार्या के रूप में नेतृत्व संभाल रही हैं।
देशभर के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा।