राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की परियोजना ‘राजकिसान साथी’ को राष्ट्रीय सीआइपीएस इनोवेशन अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया।
यह अवॉर्ड जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में आयोजित समारोह में प्रदान किया। यह पोर्टल किसानों को एक ही प्लेटफॉर्म पर 120 से अधिक ऑनलाइन मॉड्यूल उपलब्ध करा रहा है। इसमें डीबीटी योजनाएं, लाइसेंसिंग सेवाएं, फसल रोग प्रबंधन, बीज मिनीकिट वितरण
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए नवाचारों की सराहना की और भविष्य में भी सभी एप्लिकेशंस में नवीनतम तकनीकों को सम्मिलित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान सरकार के नवाचार और किसान कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
राज किसान साथी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवॉर्ड 2023-24 (सिल्वर कैटेगरी), स्कॉच अवॉर्ड्स, तथा प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन अवॉर्ड (फाइनलिस्ट) शामिल हैं।