WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

संजय व्यास को राजीव गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

आरसीए एकेडमी में द्वारा राजस्थान के पूर्व रणजी कप्तान संजय व्यास को राजीव गांधी क्रिकेट क्लब की ओर से राजीव गांधी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

व्यास को यह पुरस्कार मुख्य अतिथि टीकाराम जूली (नेता प्रति पक्ष, राविस) ने प्रदान किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि रफीक खान (विधायक आदर्श नगर), विशिष्ट अतिथि प्रशांत सहदेव शर्मा (विधायक, आमेर) व समाजसेवी हबीब गारमेंट थे।

संजय व्यास को यह अवॉर्ड राजस्थान में क्रिकेट को दिए अहम योगदान के कारण दिया गया।

अवॉर्ड के रूप में व्यास को साफा पहना कर स्मृति चिह्न प्रदान किया व ग्यारह हजार रुपए नकद दिए गए। समारोह में पूर्व रणजी कप्तान विनोद माथुर, राहुल कांवट, रोहित झालानी, मो. असलम सहित सैकड़ों खिलाड़ी व गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। समारोह के अंत में राजीव गांधी क्रिकेट क्लब के सचिव मो. इकबाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए।

Leave a Comment