WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अरूण चतुर्वेदी राजस्थान के 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

राजस्थान के पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी को राजस्थान राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने डेढ़ साल के लिए वित्त आयोग गठन के आदेश जारी किए हैं।

अरूण चतुर्वेदी राजस्थान के 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नियुक्तhttps://myrpsc.in/

अरूण चतुर्वेदी राजस्थान के 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

राज्य 7वाँ वित्त आयोग का गठन

अध्यक्ष – अरूण चतुर्वेदी

सचिव सदस्य – श्री नरेश कुमार ठकराल

कार्यकाल – आयोग के अध्यक्ष और सदस्य सचिव इस अधिसूचना की तारीख (1अगस्त )से डेढ़ वर्ष की कालावधि के लिए पद धारण करेंगे।

यह आयोग राज्य के करों सहित अन्य राजस्व में पंचायतों व शहरी निकायों की वित्तीय हिस्सेदारी तय करेगा।

राजस्थान राज्य वित्त आयोग

राज्य वित्त आयोग एक सवैंधानिक संस्था है। 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन 1992 के तहत स्थानीय निकायों की वित्तीय समीक्षा हेतु प्रति 5 वर्ष के अंतराल पर राज्यपाल द्वारा वित्त आयोग का गठन गठन किया जाता है।

संविधान में पंचायती राज संस्थाओं हेतु भाग-9,अनुच्छेद-243 i(झ) एवं नगरीय संस्थाओ हेतु भाग-9क, अनुच्छेद-243 Y(म) में राज्य वित्त आयोग का प्रावधान किया गया है।

  • राज्य के प्रथम वित्त आयोग का गठन 24 अप्रैल 1994 को किया गया, जिसने 01 अप्रैल 1995 से कार्य प्रारम्भ किया।
  • राजस्थान राज्य वित्त आयोग के प्रथम अध्यक्ष- श्री कृष्ण कुमार गोयल
  • राज्य वित्त आयोग की एक मात्र महिला अध्यक्ष – डॉ ज्योति किरण
  • हीरालाल देवीपुरा राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री (न्यूनतम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री – मात्र 16 दिन) एवं विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके है।
  • संरचना – वित्त आयोग एक बहु-सदस्यीय निकाय है जिसमे 1 अध्यक्ष एवं अधिकतम 4 सदस्य हो सकते है। 

NOTE: छठे राज्य वित्त आयोग केअध्यक्ष श्री प्रद्युम्न सिंह थे।

Leave a Comment