
Rajasthan Budget 2025: भर्तियों और शिक्षा से संबंधित की गई प्रमुख घोषणाएं
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से राजस्थान बजट 2025-26 विधानसभा में पेश किया गया। भजनलाल सरकार की ओर से राजस्थान के बजट में युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया, जिसके तहत प्रदेश में 1 लाख 25 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
राजस्थान बजट 2025 में भर्तियों और शिक्षा से संबंधित की गई प्रमुख घोषणाएं
- आगामी वर्ष 1 लाख 25 हजार पदों पर भर्तियां होगी।
- निजी क्षेत्र में 1.50 लाख युवाओं को रोजगार की घोषणा।
- 3500 नए पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती।
- पेयजल विभाग में 1050 पदों की घोषणा।
- संविदा कर्मचारियों के 1050 पदों की घोषणा।
- 50000 युवाओं को दिया जाएगा कौशल प्रशिक्षण।
- 100 पशु चिकित्सक एवं 1000 पशु निरीक्षक की भर्ती की घोषणा।
- चिकित्सकों के 750 एवं पैरामेडिकल के 1500 नवीन पदों के सृजन की घोषणा।
- कालीबाई योजना के अंतर्गत 35000 स्कूटी वितरण।
- राजस्थान रोजगार नीति 2025 लाई जाएगी।
- अग्निविरो को पुलिस, जेल, फायर सर्विसेज और वन विभाग की सेवाओं में मिलेगा आरक्षण।
- तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा लागू करने की घोषणा।