WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

निम्नलिखित में से किसने छत्तीस (36) कारखानें स्थापित किए?

[A] महाराजा बलवंत सिंह

[B] महाराजा सवाई जयसिंह

[C] सवाई माधोसिंह

[D] महाराजा मंगलसिंह

Answer: B

महाराजा सवाई जयसिंह ने वस्त्र उद्योग से जुड़े छत्तीस (36) कारखानें स्थापित किए।

महाराजा सवाई जयसिंह अपने शहर को उद्योग-व्यापार का केन्द्र बनाना चाहते थे। सभी कार्य निश्चित स्थान पर हों और शहर की हर जरूरत इसी शहर में पूरी हो, यह उनकी इच्छा रही।

अपने राज प्रासाद के आसपास ही कचहरियां बनाई तो छत्तीस कारखाने भी। जिस ‘खाने’ में जैसा काम होता था वैसा ही नाम दिया गया। जैसे गुसलखाना, पुस्तकालय को कुतुबखाना, चित्रागार को तस्वीरखाना, रत्नागार को जवाहरखाना, क्रयशाला को इबतियाखाना आदि।

Leave a Comment

x
error: Content is protected !!