Conservation Reserve in Rajasthan | राजस्थान के 37 कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र
राजस्थान के 37 कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र | नवीनतम आकड़े: इस लेख में हम राजस्थान के 37 कंजर्वेशन रिजर्व (संरक्षित क्षेत्र) के बारे में बात करेंगे। हाल ही में आसोप संरक्षण रिजर्व (भीलवाड़ा) को नए कंजर्वेशन रिजर्व के रूप मान्यता दी गई है। सामान्यतया राजस्थान के भूगोल से संबंधित प्रश्नों में “वन्य जीव व अभयारण्य” टॉपिक से यहां से प्रश्न आने की पूरी संभावना है।
कंज़र्वेशन रिज़र्व क्या होते हैं
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, संरक्षण रिजर्व ऐसे संरक्षित क्षेत्र होते हैं जो राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों और आरक्षित/संरक्षित वनों के बीच बफर जोन या संयोजक और वन्यजीव गलियारे के रूप में कार्य करते हैं। इन संरक्षित क्षेत्रों को पहली बार वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2002 में परिभाषित किया गया था।
NOTE: भीलवाड़ा जिले के कोटडी तहसील के आसोप वन्यजीव क्षेत्र को राजस्थान का 37वां कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया गया है। इस तरह वर्तमान में राजस्थान में कुल 37 कंजर्वेशन रिजर्व हो गए हैं।
| यह भी जरूर पढ़ें: राजस्थान के आखेट (शिकार) निषिद्ध क्षेत्र |
राजस्थान में 37 कंजर्वेशन रिजर्व I संरक्षित क्षेत्र की सूची
| क्रम | संरक्षण रिज़र्व | क्षेत्रफ़ल (वर्ग किमी.) | जिले |
| 1 | बीसलपुर | 48.31 | केकड़ी |
| 2 | जोड़ बीड़ गढ़वाला | 56.46 | बीकानेर |
| 3 | सुंधा माता | 117.48 | जालोर, सिरोही |
| 4 | गुढ़ा बिश्नोई | 2.31 | जोधपुर |
| 5 | शाकम्बरी | 131 | सीकर, नीम का थाना |
| 6 | गोगेलाव | 3.58 | नागौर |
| 7 | बीड़ झुंझुनू | 10.47 | झुंझुनू |
| 8 | रोटू | 0.72 | नागौर |
| 9 | जवाई बांध | 19.79 | पाली |
| 10 | उम्मेद गंज | 2.72 | कोटा |
| 11 | बसियांल-खेतड़ी | 70.18 | नीम का थाना |
| 12 | बांसियाल खेतड़ी बागोर | 39.66 | नीम का थाना |
| 13 | जवाई बांध लैपर्ड | 61.98 | पाली |
| 14 | मनसा माता | 102.31 | झुंझुनु, नीम का थाना |
| 15 | शाहबाद के जंगल | 189.39 | बारां |
| 16 | रणखार | 72.88 | सांचौर |
| 17 | शाहाबाद तलाई | 178.84 | बारां |
| 18 | बीड घास फुलिया खुर्द | 0.85 | शाहपुरा |
| 19 | बाघदड़ा क्रोकोडाइल | 3.6871 | उदयपुर |
| 20 | वाड़ाखेड़ा | 43.31 | सिरोही |
| 21 | झालाना-आमागढ़ | 35.07 | जयपुर |
| 22 | रामगढ़ | 38.08 | बाराँ |
| 23 | खरमौर | 9.31 | केकड़ी |
| 24 | सोरसन-I | 16.10 | बारां |
| 25 | सोरसन-II | 4.27 | बारां |
| 26 | सोरसन-III | 0.75 | बारां |
| 27 | हमीरगढ़ | 5.66 | भीलवाड़ा |
| 28 | कुरजां खींचन गाँव | 2.92 | फलोदी |
| 29 | बांझआमली | 14.62 | बारां |
| 30 | बालेश्वर | 22.16 | नीम का थाना, सीकर |
| 31 | बीड़ मुहाना-A | 2.06 | जयपुर |
| 32 | बीड़ मुहाना-B | 0.1039 | जयपुर |
| 33 | गंगा भैरव घाटी | 39.51 | अजमेर |
| 34 | अमरख महादेव लैपर्ड | 71.46 | उदयपुर |
| 35 | बीड़ फतेहपुर | 30.03 | सीकर |
| 36 | महसीर | 2.06 | उदयपुर |
| 37 | आसोप संरक्षण रिजर्व | भीलवाड़ा |
FAQ
राजस्थान में वर्तमान में कुल कितने कंजर्वेशन रिजर्व है?
- राजस्थान में वर्तमान में 37 कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र है।
राजस्थान का सोलवा कंजर्वेशन रिजर्व कौन सा है?
- राजस्थान का 16वां कंजर्वेशन रिजर्व रणखार (जालोर) है।
राजस्थान का 20वां कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र कौन सा है?
- राजस्थान का 20वां संरक्षित क्षेत्र वाडाखेडा सिरोही को घोषित किया है।
राजस्थान का 37वां कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र कौन सा है?
- राजस्थान का 37वां संरक्षित क्षेत्र आसोप संरक्षण रिजर्व, भीलवाड़ा को घोषित किया है।
राजस्थान का सबसे छोटा कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र कौन-सा है?
राजस्थान का सबसे छोटा कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र बीड़ मुहाना-B है। पहले रोटू कंजर्वेशन रिजर्व सबसे छोटा था।
यदि यह लेख आपको पसंद आया है तो इसे नीचे दिए गए सोशल मीडिया बटन से शेयर करना ना भूलें।
