8 August 2024 Rajasthan Current Affairs in Hindi: (8 अगस्त राजस्थान करंट अफेयर्स Quiz 2024): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 8 अगस्त 2024 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

8 August 2024 Rajasthan Current Affairs in Hindi
राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न RPSC, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Current Affairs August 2024 In Hindi I Rajasthan Current Affairs Quiz August 2024 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स अगस्त 2024 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स प्रश्न अगस्त 2024
राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न 8 अगस्त 2024
Q1. राजस्थान में लाडो प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कब की गई है?
(a) 31 जुलाई, 2024
(b) 1 अगस्त, 2024
(c) 1 जुलाई, 2024
(a) 25 जुलाई, 2024
Answer: B
- राजस्थान लाडो प्रोत्साहन योजना को संपूर्ण राज्य में 1 अगस्त 2024 से लागू किया गया है। अर्थात 1 अगस्त और इसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं के लिए यह योजना लागु की गई हैं।
| Join Telegram Group | Click Here |
Q2. आयुष्मान भारत योजना में प्रथम चरण के तहत लाभार्थी किस माह से दूसरे राज्यों में भी मुफ्त में इलाज करवा सकेंगे?
(a) नवम्बर, 2024
(b) दिसम्बर, 2024
(c) सितम्बर, 2024
(d) अगस्त, 2024
Answer: C
- आयुष्मान भारत योजना में पहले चरण के अंतर्गत आगामी सिंतबर माह से अन्य राज्य का कोई भी व्यक्ति राजस्थान में आकर इलाज करवा सकेगा। जबकि दूसरे चरण में आगामी 3-4 माह के बाद राजस्थान के लोग भी पूरे भारत में योजना के अंतर्गत इलाज करवा पाएंगे।
Q3. राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थानी तीज उत्सव 2024 राष्ट्रीय स्तर पर कहाँ आयोजित हुआ है?
(a) बीकानेर हाउस, नई दिल्ली
(b) धौलपुर हाउस, नई दिल्ली
(c) राजस्थान हाउस, नई दिल्ली
(d) कल्याण मण्डप, नई दिल्ली
Answer: A
Q4. हाल ही में राजस्थान के विधायक मुकेश भाकर को कितने समय के लिए निलंबित किया गया है?
(a) 2 माह
(b) 1 माह
(c) 3 माह
(d) 6 माह
Answer: D
Q5. जयपुर टाइगर फेस्टिवल में इंडिया पोस्ट ने किस प्रसिद्ध वन्यजीव फिल्म निर्माता की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया है?
(a) मणि कौल
(b) आनंद चौधरी
(c) सुब्बैया नल्ला मुथु
(d) चंद्रप्रकाश द्विवेदी
Answer: C
Q6. हाल ही में UK में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय माइकोराइजा सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है?
(a) डॉ. संगीता शर्मा
(b) डॉ. कृष्णा सहारण
(c) डॉ. प्रभात दीक्षित
(d) डॉ. दीपा सिंह
Answer: B
Q7. राजस्थान पुलिस के द्वारा गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए कौन-सा अभियान शुरू किया गया है?
(a) ऑपरेशन उल्लास
(b) ऑपरेशन क्लीन स्वीप
(c) ऑपरेशन सतर्क
(d) ऑपरेशन ब्लैक थंडर
Answer: A
- राजस्थान पुलिस के द्वारा गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन उल्लास अभियान शुरू किया गया है। यह प्रदेश में गुमशुदा महिला और पुरुष के लंबित प्रकरणों के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी शुरुआत की गई है।