राजस्थान पशु सम्पदा के महत्वपूर्ण प्रश्न | Rajasthan Livestock MCQ

राजस्थान पशु सम्पदा के महत्वपूर्ण प्रश्न | Rajasthan Livestock MCQ-https://myrpsc.in

राजस्थान पशु सम्पदा के महत्वपूर्ण प्रश्न | Rajasthan Livestock MCQ

राजस्थान पशु सम्पदा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी यहाँ पर उपलब्ध है। राजस्थान पशु सम्पदा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न राजस्थान राज्य में होने वाली RPSC, RAS/RTS, College Lecturer, Rajasthan Police, Sub -Inspector विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राजस्थान 20वीं पशुगणना MCQ | Rajasthan Pashudhan Question PDF | Rajasthan ka Pashudhan QUIZ | राजस्थान में पशुपालन Question

राजस्थान पशु सम्पदा के महत्वपूर्ण प्रश्न

Q1. 20वीं पशुगणना 2019 के अनुसार राजस्थान की कुल पशु सम्पदा कितनी है?

(A) 5.77 करोड़

(B) 5.68 करोड़

(C) 4.91 करोड़

(D) 6.78 करोड़

Answer: B

20 वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान में कुल पशुधन 56.8 मिलियन(5.68 करोड़) है। जो कि 2012 की 57.7 मिलियन(5.77 करोड़) था। इस प्रकार 2019 में कुल पशुओं की संख्या में 1.66 प्रतिशत की कमी देखी गई है।

Q2. 20वीं पशुगणना 2019 के अनुसर निम्न में से किसकी संख्या सबसे अधिक है?

(A) गौवंश

(B) भैंस

(C) बकरी

(D) ऊंट

Answer: C

20वीं पशुगणना 2019 के अनुसार राज्य में सर्वाधिक संख्या बकरियों की है।

राजस्थान नवीनतम 20वीं पशुगणना 2019 में हुई है।

राजस्थान में कुल बकरी 20.84 मिलियन (2.08 करोड़) है। 2012 में 21.67 मिलियन बकरियां थी। बकरियों की संख्या में 3.81% की कमी हुई है।

  • सर्वाधिक बकरियां – बाड़मेर
  • न्यूनतम बकरियां – धौलपुर

बकरियों की संख्या के मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।

Q3. पशुगणना कितने वर्षों के अंतराल पर की जाती है?

(A) 3 वर्ष

(B) 6 वर्ष

(C) 5 वर्ष

(D) 2 वर्ष

Answer: C

पशुधन की जनगणना हर पांच साल के अंतराल पर की जाती है।

Q4. 20वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि किस पशु में हुई है?

(A) भैंस

(B) गौवंश

(C) बकरी

(D) गधे

Answer: A

राजस्थान भैंसो के मामले में 2012 के 13.0 मिलियन की तुलना में 2019 में 13.7 मिलियन पशुओं के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भैंसों में 5.53% की वृद्धि हुई है।

Q5. 20वीं पशुगणना 2019 के अनुसार राजस्थान किस पशुधन के मामले में देश में प्रथम स्थान पर है?

(A) गंधा

(B) ऊँट

(C) बकरी

(D) उक्त सभी

Answer: D

राजस्थान ऊंट के मामले में 2012 के 3.26 मिलियन की तुलना में 2019 में 2.13 मिलियन पशुओं के साथ पहले स्थान पर हैं। ऊंटों की संख्या में 34.69% की कमी हुई है।

Leave a Comment