बेड़च/आयड़ नदी के बारे में

बेड़च/आयड़ नदी के बारे में: बेड़च नदी उदयपुर जिलें में गोगुंदा की पहाडियां से निकलती है। यह बनास की सहायक नदी है। राजस्थान में प्राचीन समय से ही नदियों का विशेष महत्व रहा है। अरावली पर्वत माला राजस्थान में महान जलविभाजक रेखा का कार्य करती हैं।

बेड़च नदी के बारे में

  • बेड़च नदी का उद्गम उदयपुर जिलें में गोगुंदा की पहाडियां से होता है।
  • आरम्भ में इस नदी को आयड़ नदी कहा जाता है। किन्तु उदयसागर झील के पश्चात् यह नदी बेड़च नदी कहलाती है।
  • यह गंगा नदी बेसिन के अंतर्गत आती है।
  • यह भीलवाड़ा जिले के बिगोद नामक स्थान पर बनास नदी में मिलती है।
  • बेड़च नदी, बनास की सहायक नदी है।
  • मांडलगढ़ (बींगोद, भीलवाड़ा) -बनास, बेड़च और मेनाल नदियों के त्रिवेणी संगम पर है।
  • बनास नदी में दांयी ओर से मिलने वाली सबसे बड़ी सहायक नदी है।
  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग बेड़च एवं गंभीरी नदी के किनारे स्थित है।
  • आहड़ (ताम्र युगीन) सभ्यता बेड़च नदी के किनारे स्थित है।
  • चित्तौड़गढ़ के अप्पावास गांव के निकट इस नदी पर घोसुण्डा बांध बना हुआ है।

बेड़च/आयड़ नदी संक्षिप्त सारणी

प्राचीन नामआयड़ नदी
उद्गमगोगुन्दा की पहाड़ियाँ
मुहानाबीगाँद (माण्डलगढ-भीलवाडा) के निकट बनास में
बहाव क्षेत्रउदयपुर,चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा
प्रमुख सहायक नदियाँऔराई, गंभीरी, गुजरी, वागन
प्रमुख बाँधघोसुण्डा बाँध
सभ्यता स्थलआहड़ ताम्र युगीन सभ्यता
किनारे पर बने दुर्गचित्तौड़गढ़ दुर्ग

Q. बेड़च नदी के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है?

[A] यह गोगुंदा पहाड़ियों से उदगमित होती है।

[B] यह गंगा नदी बेसिन के अंतर्गत आती है।

[C] गंभीरी और औराई इसकी सहायक नदियां हैं।

[D] यह गुलाबपुरा भीलवाड़ा के निकट बनास में मिलती है।

Answer: D

Leave a Comment