3 February 2024 | Rajasthan Current Affairs Hindi
3 February 2024 Rajasthan Current Affairs MCQ: (3 फरवरी राजस्थान करंट अफेयर्स Quiz 2024): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 3 फरवरी 2024 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।
राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न RPSC, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Current Affairs 2024 In Hindi I Rajasthan Current Affairs February 2024 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स फरवरी 2024 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स प्रश्न फरवरी 2024
राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 3 फरवरी 2024
Q1. हाल ही में जारी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में राज्य के किस शहर को देश में तीसरा स्थान मिला है?
(a) जयपुर
(b) उदयपुर
(c) राजसमंद
(d) अजमेर
Answer: B
- हाल ही में जारी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में राज्य के उदयपुर शहर को देश में तीसरा स्थान मिला है।
- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट 25 जून 2015 को शुरू किया गया था। इसके तहत 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य था।
- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान के चार जिलों को शामिल किया गया है- जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर
स्मार्ट सिटी 2024 रैंकिंग
- पहला स्थान- सूरत
- दूसरा स्थान- रांची
- 7th: कोटा
Q2. भारतीय बागवानी शिखर सम्मेलन और सह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) काजरी, जोधपुर
(b) आफरी, जोधपुर
(c) राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा, जयपुर
(d) राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर
Answer: C
- तीन दिवसीय तीसरा भारतीय बागवानी शिखर सम्मेलन और सह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 1 फरवरी से राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में किया जा रहा हैं।
- बागवानी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी हस्तक्षेप विषयक इस शिखर सम्मेलन के दौरान बागवानी फसलों का उत्पादन और उत्पादकता बढाने पर देश-विदेश के शीर्ष उद्यानिकी वैज्ञानिक मंथन करेंगे।
Q3. 26 से 28 जनवरी, 2024 तक आयोजित सांभर फेस्टिवल का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया है?
(a) दिया कुमारी
(b) भजन लाल शर्मा
(c) कलराज मिश्र
(d) मदन दिलावर
Answer: A
☛ 26 से 28 जनवरी, 2024 तक आयोजित सांभर फेस्टिवल का उद्घाटन डिप्टी सीएम और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी द्वारा किया गया। सांभर महोत्सव को कच्छ के रण महोत्सव की तर्ज पर विकसित किया गया हैं।
- सांभर भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय नमक झील है।
Q4. केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा 3 से 8 फरवरी, 2024 तक आत्मनिर्भर भारत उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) बीकानेर
(b) पाली
(c) जयपुर
(d) कोटा
Answer: D
☛ कोटा के दशहरा मैदान में आत्मनिर्भर भारत उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश द्वारा किया जाएगा।
Q5. नई दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे कैंप 2024 में राज्य के किस कैडेट को ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है?
(a) सचिन मित्तल
(b) मनीष कुमार
(c) पुनीत रस्तोगी
(d) मुकेश मीणा
Answer: B
Q6. काहिरा (मिस्र) में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर राइफल में जयपुर के दिव्यांश सिंह पंवार ने कौन-सा पदक जीता है?
(a) रजत पदक
(b) कांस्य पदक
(c) स्वर्ण पदक
(d) उपर्युक्त सभी
Answer: C
☛ काहिरा (मिस्र) में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर राइफल में जयपुर के दिव्यांश सिंह पंवार ने स्वर्ण पदक जीता है। दिव्यांश पंवार ने फाइनल्स में 253.7 का नया विश्व रिकॉर्ड स्कोर बनाया, जो 253.3 के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया।
Q7. 1 फरवरी, 2024 से आयोजित होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में ‘श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल अवार्ड’ किसे दिया गया है?
(a) अमीश त्रिपाठी
(b) गौरव यादव
(c) माधव शर्मा
(d) इरशाद कामिल
Answer: A
☛ जयपुर के जवाहर लाल नेहरू स्थित होटल क्लार्क आमेर में 1 से 5 फरवरी तक जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।
