राजस्थान के पांच व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार-2024

राजस्थान के पांच व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार-2024-https://myrpsc.in

राजस्थान के पांच व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार-2024

पद्मश्री पुरस्कार 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के पांच व्यक्तियों को चार पद्मश्री पुरस्कार 2024 देने की घोषणा की। जिनमें जानकीलाल भांड, लक्ष्मण भट्ट तैलंग, माया टंडन, अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद के नाम शामिल हैं।

राजस्थान के पांच व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार-2024 मिलेगा

जानकीलाल भांड (कला क्षेत्र)

  • उपनाम – मंकी मैन
  • जानकीलाल भांड भीलवाड़ा जिला (वर्तमान शाहपुरा) के रहने वाले हैं।
  • जानकीलाल भांड को बहरूपिया कला क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। इन्होंने लंदन में भी बहरूपिया कला को प्रदर्शित किया था। जिससे ये काफी लोकप्रिय हुए थे।
  • बहरुपिया कला: इस कला को बहुरुपिया कला, स्वांग कला जैसे कई नामों से जाना जाता है। बहुरुपिया कलाकारों का अभिनय इतना स्वाभाविक होता है कि असलनक़ल में भेद कर पाना मुश्किल हो जाता है।

अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद

  • क्षेत्र– कला (संगीत गायक/मांड गायकी)
  • निवासी– तेजरासर गांव (बिकानेर)
  • अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद ने ग़ज़ल गायकी को हर व्यक्ति के दिल में पहुंचाया है।
  • अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद को लोक गायन में उत्कृष्टता के लिए संयुक्त रूप से पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्हें गायकी के क्षेत्र में अली-गनी बंधु नाम से जाना जाता है।

लक्ष्मण भट्ट तैलंग (ध्रुवपद गायकी)

  • क्षेत्र– ध्रुवपद गायकी
  • जयपुर के लक्ष्मण भट्ट तैलंग को ध्रुवपद गायकी में पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा।
  • लक्ष्मण भट्ट तैलंग ध्रुवपद गायकी के गुरु हैं।
  • ध्रुवपद गायकी कठिन किस्म के गायन में शामिल है। ध्रुवपद गायकी को हरदिलअजीज बनाने के लिए लक्ष्मण भट्ट आज भी काम कर रहे हैं।

डॉ. माया टंडन (सामाजिक कार्यकर्ता)

  • क्षेत्र– सड़क सुरक्षा
  • निवासी जयपुर
  • जयपुर की डॉ. माया टंडन को समाजसेवा में बेहतरीन कार्य करने के लिए पद्मश्री अवार्ड देने का ऐलान किया गया है।
  • माया टंडन जेके लोन अस्पताल की पूर्व अधीक्षक भी रही है।
  • इन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के बचाव में मदद करने के लिए 1 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया है।

NOTE: 25 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार में शामिल पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री की घोषणा की है। इस वर्ष दिए जाने वाले 132 पद्म पुरस्कारों में 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं।

FAQs

राजस्थान के कितने व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा?

राजस्थान के 5 व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment