WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विधानसभा चुनाव 2023 में राजस्थान से कितनी महिला विधायक निर्वाचित हुई है?

[A] 15

[B] 24

[C] 20

[D] 28

Answer: C

विधानसभा चुनाव 2023 में राजस्थान से 20 महिला विधायक निर्वाचित हुई है। जीतने वाली 20 महिला उम्मीदवारों में से नौ-नौ भाजपा और कांग्रेस से थीं और दो निर्दलीय थीं।

भाजपा से विजयी रहीं 9 महिला उम्मीदवार

दीया कुमारी (विद्याधर नगर), अनिता भदेल (अजमेर दक्षिण), मंजू बाघमार (जायल), शोभा चौहान (सोजत), दीप्ति किरण माहेश्वरी (राजसमंद), कल्पना देवी (लाडपुरा), वसुंधरा राजे ( झालरापाटन), सिद्धि कुमारी (बीकानेर पूर्व) और नौक्षम चौधरी (कामां)।

कांग्रेस से विजयी रहीं 9 महिला उम्मीदवार

शिमला देवी (अनूपुगढ़), सुशीला डूडी (नोखा), रीता चौधरी (मंडावा), शिका मील बराला (चोमू), शोभारानी कुशवाह (धौलपुर), अनिता जाटव (हिंडौन), इंद्रा (बामनवास), गीता बरवार (भोपालगढ़) और रमिला खड़िया (कुशलगढ़)।

दो निर्दलीय महिला उम्मीदवार

ऋतु बनावत (बयाना) और प्रियंका चौधरी (बाड़मेर) ने निर्दलीय के रूप में जीत हासिल की है।

NOTE: 15वीं विधानसभा में राजस्थान से 24 महिला विधायक निर्वाचित हुई थी। और अंतिम समय तक 27 महिला विधायक हो गई थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!