राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की प्रमुख पर्वतीय चोटियाँ

राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की प्रमुख पर्वतीय चोटियाँ: आज के आर्टिकल में हम राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की प्रमुख पर्वतीय चोटियाँ के बारे में जानेंगे। आज का हमारा यह आर्टिकल RPSC, RSMSSB, REET, SI, Rajasthan Police,  एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। अरावली पर्वतमाला की प्रमुख पर्वतीय चोटियाँ से सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ दी गई है।

राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की प्रमुख पर्वतीय चोटियाँ-https://myrpsc.in

अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। जिसे राजस्थान में आडावाला पर्वत के नाम से भी जाना जाता है, भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है,जो गोडवाना लेंड का अस्तित्व है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। इसकी उत्पत्ति प्रिकेंबियन युग (45000 लाख वर्ष ) में हुई। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही जिले में गुरुशिखर (1722 /1727 मी.) है, जो माउंट आबू(सिरोही) में है।

यह भी जरूर पढ़ें: राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं

  • अरावली पर्वतमाला की कुल लम्बाई गुजरात से दिल्ली तक लगभग 692 किलीमीटर है
  • राजस्थान में कुल लम्बाई 550 किलीमीटर (अरावली पर्वत श्रंखला का लगभग 80%)
  • अरावली की औसत ऊंचाई 930मीटर है।

Arawali Parvatmala ki Chotiya

चोटी का नामऊंचाईजिला
गुरुशिखर1722 m.सिरोही (अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर) 
सेर1597 m.सिरोही
दिलवाड़ा1442 m.सिरोही (इसी पर्वत पर प्रसिद्ध जैन मंदिर स्थित हैं)
जरगा1431 m.उदयपुर
अचलगढ़1380 m.सिरोही
आबू1295 m.सिरोही
कुम्भलगढ़1224 m.राजसमंद
जेलिया डूंगर1197 m.उदयपुर
घोनिया डूंगर1183 m.सिरोही
जयराज की पहाड़ी1090 m.सिरोही
रघुनाथगढ़1055 mसीकर (उतरी अरावली का सर्वोच्च शिखर)
मालखेत1052 m.सीकर
लोहार्गल1051 m.झुंझुनू
ऋषिकेश1017 mसिरोही
भेजागढ़977 m.झुंझुनू
कमलनाथ1001 mउदयपुर
सज्जनगढ़938 mउदयपुर
मोरामजी टाड्गढ934 mब्यावर (मध्य अरावली का सर्वोच्च शिखर)
खोह920 mजयपुर
सांभर900 mजयपुर
लीलागढ़874 mअजमेर
तारागढ़873 mअजमेर
डोरा पर्वत869 mजालौर
नागपानी867 mअजमेर
गोगुन्दा840 mउदयपुर
इसराना भाकर839 mजालौर
नाग पहाड़ी795 mअजमेर
भेराच792 mअलवर
बरवाड़ा786 mजयपुर
बवाई780 mझुंझुनू
बिलाली775 mअलवर
मनोहरपुरा747 mजयपुर
रोजा भाकर730 mजालौर
बैराठ704 mजयपुर
कांकवाड़ी677 mसरिस्का (अलवर)
सिरावास651 mअलवर
भानगढ़649 mअलवर
जयगढ़648 mजयपुर
नाहरगढ़599 mजयपुर
बालागढ597 mअलवर
झारोल भाकर588 mजालौर
कोटड़ा450 mउदयपुर

NOTE :- राजस्थान की सबसे ऊँची चोटी गुरुशिखर है जिसे ‘कर्नल जेम्स टॉड’ ने ‘संतो का शिखर’ कहा है।

परिपत्रा – पुराणों में अरावली पर्वतमाला को परिपत्रा कहा गया है।

अरावली की सर्वोच्च चोटियां याद रखने के लिए शार्ट ट्रिक्स

“गुरू से दिल लगाकर जरा आशा को बनाये रखो तारा भैरु बाबा”

  • गुरू – गुरू शिखर (सिरोही)
  • से – सेर (सिरोही) 
  • दिल –  दिलवाड़ा  (सिरोही) 
  • जरा –  जरगा  (उदयपुर) 
  • आशा – अचलगढ़  (सिरोही) 
  • को – कुम्भलगढ़  (राजसमंद) 
  • र – रघुनाथगढ़  (सीकर) 
  • खो – खो -नागोरियन  (जयपुर) 
  • तारा – तारागढ़  (अजमेर) 
  • भैराच – भैराच (अलवर)
  • बा – बबाई  (झुन्झुनू) 
  • बा – बैराठ  (जयपुर) 

यह भी जरूर पढ़ें:

राजस्थान में रोप-वे

राजस्थान की जनजातियां (Tribes of Rajasthan)

यदि यह लेख आपको पसंद आया है तो इसे नीचे दिए गए सोशल मीडिया बटन से शेयर करना ना भूलें। 

Leave a Comment