इकराम राजस्थानी और रतन टाटा को अणुव्रत पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा

अणुव्रत पुरस्कार 2023: अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी की ओर से 2023 के अणुव्रत पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। अणुव्रत विश्व भारती संस्थान अध्यक्ष अविनाश नाहर ने बताया कि राष्ट्रहित में अद्वितीय योगदान निभाने के लिए संस्थान के सर्वोच्च अणुव्रत पुरस्कार से उद्योगपति रतन टाटा को नवाजा जाएगा।

इकराम राजस्थानी:  साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ साहित्यकार इकराम राजस्थानी को अणुव्रत लेखक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में आयोजित चयन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

मुंबई के डालचंद्र कोठरी को अणुव्रत गौरव अलंकार तथा चेन्नई के राकेश खटेड़ को जीवन विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अगले महीने मुंबई में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सभी को अणुव्रत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

अणुव्रत पुरस्कार 2022: अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मरणोपरांत अणुव्रत पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया था।

Leave a Comment