WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कसारवाड़ी एनिकट एवं सौर ऊर्जा आधारित सूक्ष्म सिंचाई परियोजना

23 सितम्बर, 2023 को बांसवाड़ा के जल संसाधन मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने अनास नदी पर कसारवाड़ी एनीकट एवं सौर ऊर्जा आधारित सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस परियोजना में ग्राम मुनिया, खुटा में अनास नदी पर एनीकट का निर्माण कर उस पर सौर ऊर्जा आधारित लिफ्ट सिंचाई योजना स्थापित कर ग्राम कसारवाड़ी, कफचला, वागेरी, कोइदोबन, मुनिया खुटा के 525 हेक्टेयर क्षेत्र में स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
  • कैबिनेट मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने कहा कि जल संसाधन विभाग ने जिले में 7 हजार करोड़ रुपए के काम स्वीकृत किए हैं।
  • अनास नदी पर 10 एनीकट स्वीकृत किये गये हैं, जिससे क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
  • दरअसल, कसारवाड़ी समेत आसपास के गांव नॉन कमांड एरिया में आते हैं। इस कारण यहां के किसान केवल बारिश में ही खेती कर पाते हैं। एनीकट के निर्माण से अब किसान कम से कम दो फसल ले सकेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!