RAS Pre Exam Date 2023 Notification Out 

RAS Pre Exam Date 2023 Notification Out: राज्य लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 (रविवार) को किया जाएगा। RPSC RAS आरएएस भर्ती 2022 हेतु आवेदन 1 जुलाई से 31 जुलाई तक किए गए थे।

RPSC RAS Prelims Exam Date 2023 | राजस्थान आरएएस की परीक्षा तिथि घोषित-https://myrpsc.in

RAS Pre Exam Date 2023 Notification Out 

राजस्थान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों की इस बार घोषित कुल 905 रिक्तियों

राजस्थान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों की इस बार घोषित कुल 905 रिक्तियों (राज्य सेवाओं के 424 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 481) पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु आयोजित की जाने वाली आरपीएससी आरएएस आरटीएस परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना 28 जून को जारी की गई थी।

RPSC RAS Exam 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के तहत अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 तक 6 लाख 97 हजार 51 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

RPSC RAS Prelims Exam 2023: 3 घंटे की होगी प्रारंभिक परीक्षा

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का एक पेपर होगा। इसमें 150 प्रश्न होंगे। यह पेपर 200 अंक का होगा। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय मिलेगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ऑब्जेक्टिव यानी ओएमआर शीट आधारित होंगे। यह पेपर ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के पेपर का स्तर स्नातक डिग्री स्तर का होगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन केवल अभ्यर्थियों के स्क्रीनिंग यानी केवल क्वालीफाई नेचर का होगा। आरएएस प्रारंभिक परीक्षा के अंक मेरिट लिस्ट में जोड़ें नहीं जाएंगे।

RPSC RAS Exam Date 2023 Important Links

Release Date8 August 2023
RAS Exam Date 20231 October 2023
RPSC RAS Exam Date 2023 NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment