9 August 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ: (राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ 9 अगस्त 2023): आज के आर्टिकल में हम राजस्थान करंट अफेयर्स 9 अगस्त 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे। आज का हमारा यह आर्टिकल RAS, RPSC, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अतिमहत्वपुर्ण है। Rajasthan Today Current Affairs MCQ I Daily Rajasthan Current Affairs August 2023 I राजस्थान खेल करंट अफेयर्स 2023 I राजस्थान डेली करंट अफेयर्स Quiz August 2023
9 August 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ
Q1. मिस राजस्थान-2023 का खिताब किसने जीता है?
(a) तरूशी राय
(b) पायल खत्री
(c) वैष्णवी शर्मा
(d) आकांक्षा चौधरी
Answer: C
मिस राजस्थान-2023 का खिताब वैष्णवी शर्मा ने जीता है। फर्स्ट रनरअप का टाइटल आकांक्षा चौधरी ने अपने नाम किया है।
Q2. हाल ही में चल रहे ‘राजीव गाँधी ऑलम्पिक खेल’ में हिस्सा लेने वाली हमीदा खान का संबंध राज्य के किस जिले से है?
(a) कोटा
(b) उदयपुर
(c) जयपुर
(d) नागौर
Answer: B
ये भी जरूर पढ़ें: राजस्थान करंट अफेयर्स MCQ जून 2023
Q3. मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा ‘22वाँ मारवाड़ रत्न अवार्ड’ किसे दिया गया है?
(a) मगाली गेटरे
(b) नथुलाल सोलांकी
(c) गफूर खां मांगणियार
(d) पं. हरिप्रसाद चौरसिया
Answer: D
राज्यपाल कलराज मिश्र ने विश्वविख्यात बाँसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को ‘महाराजा हनवंतसिंह मारवाड़ संगीत रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया। राज्यपाल ने पंडित हरिप्रसाद चौरसिया को शॉल, श्रीफल और एक लाख रुपए का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया।
ये भी जरूर पढ़ें: 8 August 2023 Rajasthan Current Affairs MCQ
Q4. राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (REPC) की ओर से जोधुपर में ‘राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो’ का आयोजन कब किया जाएगा?
(a) 4 से 6 मार्च, 2024
(b) 10 से 12 सितंबर, 2023
(c) 15 से 17 जनवरी, 2024
(d) 5 से 7 नवंबर, 2023
Answer: A
4 से 6 मार्च 2024 को राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का जोधपुर में आयोजन किया जाएगा। जोधपुर में होने वाले राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो में हैंडीक्राफ्ट, फर्नीचर, टेक्सटाइल, गारमेंट, एग्रो प्रोडक्ट्स, इंजीनियर प्रोडक्ट्स , आईटी के प्रोडक्ट्स शामिल होंगे।
Q5. राजस्थान सरकार की किस योजना को ‘डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन सोशल सेक्टर श्रेणी’ में गोल्ड अवॉर्ड-2023 दिया गया है?
(a) बाल गोपाल योजना
(b) जन आधार योजना
(c) मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक संबल योजना
(d) मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना
Answer: B
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना जन आधार योजना ने गोवा में आयोजित तीन दिवसीय इकोनोमिक टाइम्स गवर्नमेंट डिजिटेक कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2023 में "डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन सोशल सेक्टर" श्रेणी में गोल्ड अवार्ड जीतकर नए आयाम स्थापित किये हैं।
Q6. अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निविरो के लिए कौशल आधारित स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम की शुरुआत किस विश्वविद्यालय ने की है?
(a) वनस्थली विद्यापीठ निवाई, टोंक
(b) राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
(c) इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), कोटा
(d) हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर
Answer: C
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा 'अग्निपथ' योजना के तहत सेना में भर्ती हुए 'अग्निवीरों' के लिए कौशल-आधारित स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किया गया है।
Q7. पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी द्वारा किसे वर्ष 2023-24 के लिए लक्ष्मी कुमारी चुंडावत बाल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा?
(a) किरण बादल
(b) तनव कुमार
(c) आशीष पुरोहित
(d) आईदान सिंह भाटी
Answer: B
पं.जवाहर नेहरू बाल साहित्य अकादमी ने 16 बाल साहित्य की पुस्तकों पर पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। तनव कुमार को तनव की चुलबुली कहानियां पर लक्ष्मी कुमारी चूड़ावत साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा।