राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर ने वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के बकाया पुरस्कारों की घोषणा

राजस्थान सरकार द्वारा प्रांत के साहित्य को प्रोत्साहित, सम्मानित और संवर्द्धित करने के लिये स्थापित स्वायत्तशासी संस्थान राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर ने वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 के बकाया पुरस्कारों की घोषणा की। 

प्रमुख बिंदु  

  • अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में हुई अकादमी संचालिका की बैठक में अनुमोदन पश्चात् इन पुरस्कारों की घोषणा की गई है।  
  • उल्लेखनीय है कि अध्यक्षविहीन समय के बकाया पुरस्कारों को दिये जाने हेतु गत अगस्त में ही कार्यभार सँभालने वाले अकादमी के युवा अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण की मांग पर मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री अशोक गहलोत एवं कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने स्वीकृति प्रदान की थी। उस स्वीकृति के पश्चात् निर्धारित प्रक्रिया में आवेदन मांगे और प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर उक्त पुरस्कार घोषित किये गए हैं।  
  • देश के अकादमिक इतिहास में ऐसा पहली बार है कि गत वर्षों के बकाया पुरस्कारों की सरकार की स्वीकृति के बाद किसी अकादमी ने घोषणा की है, वरना अध्यक्षविहीन काल के पुरस्कार सदैव लंबित ही रह जाते थे। 

पुरस्कारों में निर्धारित राशि

  • राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा इन पुरस्कारों के तहत प्रतीक चिह्न के साथ एक निर्धारित राशि भी सम्मान्य साहित्यकार को दी जाती है।  
  • अकादमी के मौजूदा प्रावधानों के तहत मीरा पुरस्कार के लिये 75 हज़ार रुपए, सुधींद्र पुरस्कार, रांगेय राघव पुरस्कार, देवराज उपाध्याय पुरस्कार, कन्हैयालाल सहल पुरस्कार, देवीलाल सामर पुरस्कार, शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कार प्रत्येक हेतु 31 हज़ार रुपए और प्रथम कृति सुमनेश जोशी पुरस्कार के लिये 21 हज़ार रुपए की राशि अर्पित की जाती है।  
  • अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने बताया कि अगस्त माह में ही एक भव्य समारोह आयोजित कर इन पुरस्कारों को अर्पित किया जाएगा।

वर्ष 2019-20 के पुरस्कार

पुरस्कारप्राप्तकर्ताकृति
मीरा पुरस्कार गोविंद माथुर (जयपुर)मुड़ कर देखता है जीवन’(काव्य)
सुधींद्र पुरस्कारभानु भारवि (जयपुर)‘रंग अब वो रंग नहीं’(काव्य) 
रांगेय राघव पुरस्कारसंदीप मील (गांव पोसानी-सीकर)‘कोकिलाशास्त्र’(गद्य कथा) 
देवराज उपाध्याय पुरस्कारसदाशिव श्रोत्रिय (उदयपुर)‘कविता का पार्श्व’(आलोचना) 
कन्हैयालाल सहल पुरस्कारओम नागर (अंता-बारा)‘निब के चीरे से’(डायरी)
देवीलाल सामर पुरस्कारअशोक राही (जयपुर)‘विष्णुगुप्त चाणक्य और रावण मिल गया’(नाट्य) 
सुमनेश जोशी पुरस्कारमाधव राठौड़ (जोधपुर)‘मार्क्स में मनु ढूंढ़ती’(कहानी) 
शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कारपंकज वीरवाल किशोर (सलंबूर)(बाल साहित्य) 

वर्ष 2020-21 के पुरस्कार

पुरस्कारप्राप्तकर्ताकृति
मीरा पुरस्कारडॉ. आर.डी. सैनी (जयपुर)‘प्रिय ओलिव’(गद्य) 
सुधींद्र पुरस्कारगुलाम मोहियूद्दीन माहिर (बीकानेर)‘आतशे-कल्बो-जिगर’(गजल काव्य) 
रांगेय राघव पुरस्काररीना मेनारिया (उदयपुर)‘बनास पार’(गद्य कथा) 
देवराज उपाध्याय पुरस्कारमाधव नागदा  (लालमादड़ी-नाथद्वारा)‘समकालीन हिन्दी लघुकथा और आज का यथार्थ’(आलोचना) 
कन्हैयालाल सहल पुरस्कारउमा (जयपुर)‘किस्सागोई’(विविध) 
देवीलाल सामर पुरस्कारराजकुमार बुनकर इंद्रेश (जयपुर)
सुमनेश जोशी पुरस्कारब्रिजेश माथुर (अजमेर)
शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कारपूरन सरमा (जयपुर)‘सद्भाव का उजाला’(बाल साहित्य)

वर्ष 2021-22 के पुरस्कार

पुरस्कारप्राप्तकर्ताकृति
मीरा पुरस्कारडॉ. पँजा शर्मा (जोधपुर)‘मोबाइल, पिक और हॉस्टल तथा अन्य कहानियाँ (गद्य)
सुधींद्र पुरस्कारजितेंद्र कुमार सोनी (धन्नासर-हनुमानगढ़)‘रेगमाल’(काव्य) 
रांगेय राघव पुरस्कारदिनेश पंचाल (विकासनगर, डूंगरपुर)‘खेत’(गद्य)
देवराज उपाध्याय पुरस्कारओड़िसा प्रवासी दिनेश कुमार माली (सिरोही)‘त्रेतारू एक सम्यक् मूल्यांकन’ (आलोचना) 
कन्हैयालाल सहल पुरस्कारविमला भंडारी (सलंबूर)‘अध्यात्म का वह दिन’ (यात्रा-संस्मरण)
देवीलाल सामर पुरस्कारप्रबोध कुमार गोविल (जयपुर)‘बता मेरा मौतनामा’ 
सुमनेश जोशी पुरस्कारअश्विनी त्रिपाठी (बारां)‘हाशिये पर आदमी’(गज़ल)
शंभूदयाल सक्सेना पुरस्कारसत्यनारायण व्यास (रायपुर-भीलवाड़ा)‘रोचक बाल कहानियाँ’(बाल साहित्य)

Leave a Comment