सुनीता खोखर चन्द्रयान-3 मिशन लॉन्चिंग टीम में शामिल

सुनीता खोखर चन्द्रयान-3 मिशन लॉन्चिंग टीम में शामिल: राजस्थान के डीडवाना, नागौर निवासी सुनिता खोखर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से निर्मित एवं संचालित चन्द्रयान-3 की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रही है।

सुनीता खोखर चन्द्रयान-3 मिशन लॉन्चिंग टीम में शामिल-https://myrpsc.in

चन्द्रयान-3 मिशन: सुनीता खोखर ने बताया कि वह इसरो के अंतरिक्ष उपयोग केंद्र अहमदाबाद में कार्यरत है। सुनीता ने बताया कि मून पर लैंड होने के बाद सारी जानकारी सेंसर के माध्यम से ही होती है लैंडर में सेंसर लगा हुआ होता है हमने उसी में काम किया है।

सुनीता खोखर ने बताया कि मिशन में हमारा कार्य सेंसर बनाने का रहा है सेंसर का मुख्य कार्य मून पर चंद्रयान की गति व ऊंचाई बताने का होता है। इसकी सारी एक्टिविटी को लेकर प्रोग्राम बनते हैं वह सेंसर के माध्यम से ही बनते हैं व उसी से सारी सूचनाएं प्राप्त होती हैं। इसमें जो सेंसर उपयोग हुआ है उसमें हमने काम किया है।

सुनीता का जन्म 20 जुलाई 1993 को डाकीपुरा गांव में हुआ था। सुनीता खोखर के पिता का नाम मोहनराम है और माता का नाम मूली देवी है। सुनीता के माता-पिता साधारण परिवार से हैं और दोनों ही किसान हैं और गांव में ही खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं।

सुनीता खोखर ने बताया कि इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद इसरो में जाने की तैयारी की। मुझे पहले साल सफलता नहीं मिली। दूसरी बार ज्यादा मेहनत कर इसरो में जाने में सफल हुई और 2 मई 2017 को अहमदाबाद अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में ज्वाइन किया। 

Leave a Comment

x