महारानी अवन्ती बाई लोधी विकास बोर्ड का होगा गठन

महारानी अवन्ती बाई लोधी विकास बोर्ड का होगा गठन: मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में जल्द ही महारानी अवन्ती बाई लोधी विकास बोर्ड बनाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि  इससे लोधी, लोधा, निषाद, कश्यप, केवट तथा सिद्ध समाज के लिए प्रभावी रूप से योजनाएं बन सकेंगी तथा विकास होगा।
  • राज्य सरकार को भी बोर्ड के माध्यम से समाज की समस्याओं का हल करने में आसानी होगी। वीरांगना अवन्ती बाई लोधी का 1857 की क्रान्ति में विशेष योगदान रहा था।
  • महारानी अवंती बाई ने क्षत्रिय राजपूत समाज का नाम रोशन किया था। वह प्रथम महिला शहीद वीरांगना थी जिन्होंने 1857 में एक नई क्रांति को जन्म दिया था।

महारानी अवन्ती बाई

रानी अवंतीबाई का जन्म 16 अगस्त सन 1831 ई. को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मनकहनी ग्राम के जमींदार राव जुझार सिंह के घर हुआ। अवंतीबाई का विवाह रामगढ़ के राजा लक्ष्मण सिंह लोधी के पुत्र विक्रमादित्य के साथ संपन्न हुआ। रानी अवंतीबाई के पति राजा विक्रमादित्य बहुत धार्मिक प्रवृत्ति के थे। अत: राज्य का संचालन रानी ही करती थीं।

Leave a Comment

x