फूड सेफ्टी इंडेक्स 2023 में राजस्थान 8वें स्थान पर

फूड सेफ्टी इंडेक्स 2023 में राजस्थान 8वें स्थान पर: केंद्र सरकार ने 8 जून, 2023 को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का 5वां राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) जारी किया, जिसमें राजस्थान को 8वाँ स्थान मिला है।

प्रमुख बिंदु

  • फूड सेफ्टी इंडेक्स में 20 बड़े राज्यों में केरल पहले, पंजाब दूसरा स्थान पर है। तमिलनाडु पहले से तीसरे पर पहुंच गया।
  • राजस्थान भी दो अंक के सुधार के साथ 10वें से 8वें पायदान पर आ गया।
  • वहीं, 8 छोटे राज्यों में गोवा लगातार चौथी बार शीर्ष पर रहा। दूसरे व तीसरे पर क्रमश: मणिपुर और सिक्किम रहे।
  • केंद्रशासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर तीसरे साल शीर्ष पर रहा। दिल्ली दूसरे व चंडीगढ़ तीसरे पर रहा।
  • राज्यों को खाद्य सुरक्षा के पाँच मानकों- मानव संसाधन और संस्थागत डेटा, अनुपालन, खाद्य परीक्षण सुविधा, प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण और उपभोक्ता सशक्तीकरण पर आँका गया है।
  • खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2018-19 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य देश में खाद्य सुरक्षा पारिस्थितिक तंत्र में एक प्रतिस्पर्धी और सकारात्मक बदलाव लाना था। नागरिकों के लिये सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने के लिये राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को प्रेरित करने के लिये भी यह कदम उठाया गया था।

फूड सेफ्टी इंडेक्स में  रैंकिंग राज्य स्कोर

  1. केरल 63
  2. पंजाब 57.5
  3. तमिलनाडु 56.5
  4. मध्य प्रदेश 56.0
  5. उत्तर प्रदेश 52.5
  6. गुजरात 48.5
  7. प. बंगाल 48.0
  8. राजस्थान 45.0
  9. महाराष्ट्र 45.0
  10. हिमाचल 41

Leave a Comment